Homeझारखंडधनबाद में नकली अंग्रेजी शराब जब्त

धनबाद में नकली अंग्रेजी शराब जब्त

Published on

spot_img

Dhanbad Illegal Liquor: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के मद्देनज़र धनबाद उत्पाद विभाग की ओर से लगातार अवैध नकली शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

शुक्रवार को इसी क्रम में निरसा थाना क्षेत्र के गोरगा बस्ती में उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस के द्वारा फरार चल रहे अवैध नकली अंग्रेजी शराब (Illegal Fake English Liquor) व्यवसायी विकास साहनी के आवास पर छापेमारी की गई, जहां से छापेमार दल ने करीब तीन लाख रुपये नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया हैं।

पुलिस की नजर में फरार चल रहे विकास साहनी अपने घर में मिनी नकली शराब फैक्टरी संचालित कर रहा था।

टीम ने उसके आवास से 4 लीटर कैरामिल, करीब 350 लीटर स्प्रिट, विभिन्न ब्रांडो का बना हुआ 14 पेटी कुल 124 लीटर नकली शराब और भारी मात्रा में लेबल, कैप बरामद किया है। इसकी कीमत करीब लाख रूपये बताई जा रही है।

विकास साहनी के ऊपर पहले से चार मामले दर्ज हैं। जिसमें वह फरार चल रहा हैं। इससे पहले भी उत्पाद विभाग द्वारा उसके आवास पर छापेमारी की गई थी। उस वक्त भी उसके आवास से काफी मात्रा में नकली शराब (Fake Liquor) जप्त किया गया था।

उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त संजय कुमार मेहता ने बताया कि फरार आरोपित विकास साहनी के ऊपर उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस तहकीकात कर उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी (Raid) कर रही है।

spot_img

Latest articles

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

लालू प्रसाद, बेक जूलियस और सुधीर भट्टाचार्य की सजा बढ़ाने की CBI याचिका झारखंड हाईकोर्ट में मंजूर

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के देवघर ट्रेजरी से 89 लाख...

खबरें और भी हैं...