Homeझारखंडधनबाद : पूर्व विधायक आनंद महतो की गाड़ी पलटी, अस्पताल में भर्ती

धनबाद : पूर्व विधायक आनंद महतो की गाड़ी पलटी, अस्पताल में भर्ती

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: पूर्व विधायक सह मासस के केन्द्रीय अध्यक्ष आनंद महतो (MLA  Anand Mahato) गाड़ी पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें धनबाद के जालान अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार 10 नवंबर को BBM कॉलेज के समीप घटी। घटनास्थल पर बलियापुर पुलिस दुर्घटना के पीछे का कारण तलाशने में जुटी है।

स्कूटर सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बोलेरो

बताया जाता है कि आनंद महतो किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बलियापुर से सिंदरी जा रहे थे। तभी बलियापुर सिंदरी मार्ग पर BBM College के समीप स्कूटर सवार को बचाने में उनकी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

गाड़ी पलटने के बाद आसपास के लोग सहायता के लिए सामने आए। आनन- फानन में उन्हे और उनके ड्राइवर सोनू महतो को जालान अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...