Homeझारखंडझारखंड : पैन को बैंक अकाउंट से लिंक कराने का आया मैसेज,...

झारखंड : पैन को बैंक अकाउंट से लिंक कराने का आया मैसेज, लिंक पर क्लिक किया फिर 2.98 लाख की हो गई निकासी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: पांडरपाला निवासी इरफान आलम के अकाउंट से साइबर अपराधियों ने दो लाख 98 हजार 312 रुपए उड़ा लिए।

उन्होंने साइबर थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस को बताया कि उनका खाता आईएसएम कैंपस एसबीआई में है।

शुक्रवार की दोपहर दो बजे उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि उनका पैन कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है। अगर तत्काल पैन को बैंक अकाउंट से लिंक नहीं किया गया, तो खाता बंद हो जाएगा।

इसके बाद केवाईसी अपडेट करने के लिए लिंक भेजा गया। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, तो उसमें एसबीआई ऑनलाइन खुला।

इसके बाद उन्होंने यूजर आईडी और पासवर्ड डालें। इसके बाद कॉलम में पैन नंबर भी डाला, मोबाइल वेरिफिकेशन के नाम पर ओटीपी आया।

जैसे ही उन्होंने ओटीपी डाला, तुरंत उनके अकाउंट से दो लाख 98 हजार 312 रुपए की निकासी हो गई।

यह निकासी आईएनबी मेगाशॉट्स इंटरनेट प्राइवेट कंपनी द्वारा की गई। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पहले एसबीआई के टोल फ्री नंबर पर की।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...