Homeझारखंडझारखंड : यहां ‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में हो गया...

झारखंड : यहां ‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में हो गया बवाल, देखें Video

Published on

spot_img

धनबाद : ‘आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत न्याय मिलने की जगह एक फरियादी की पिटाई कर दी गयी। पिटाई का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी की विधायक के सुरक्षाकर्मी पर लगा है।

आरोप है कि झरिया अंचल के पाथरडीह सुतुकडीह स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में कांग्रेस की झरिया से विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के बॉडीगार्ड ने एक फरियादी को पीट डाला। इस पर वहां बवाल मच गया।

फरियादी के समर्थक सड़क पर ही धरना पर बैठ गये।राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में झरिया के अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा और विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी उपस्थित थे।

समस्याओं से जूझ रही भारी संख्या में जनता अपनी फरियाद लेकर बड़े ही उम्मीद के साथ सरकार की चौखट पर पहुंची थी। इसके विपरीत, मारपीट के बाद वहां हंगामे की स्थिति बन गयी।

बॉडीगार्ड के हाथों कथित रूप से पीटा गया फरियादी साधन महतो भाजपा का पदाधिकारी है।

झरिया से विधायक कांग्रेस की हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पूर्व पार्षद के इशारे पर विधायक के बॉडीगार्ड ने उसे पीटा। क्षेत्र की महिलाएं भी घटना के विरोध में सड़क पर बैठ गयीं।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद था। ऐसे में इस मामले में जिला प्रशासन का क्या रुख है, इस पर लोगों का ध्यान रहेगा।

spot_img

Latest articles

हजारीबाग में अपराध और नशे पर नकेल, बाइकर्स रक्षक पुलिस पेट्रोलिंग शुरू

Hazaribag News: हजारीबाग में बढ़ते अपराध (Crime) और नशे की समस्या (Drug Abuse) से...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, विदेशी डॉक्टरों से CM हेमंत ने ली सलाह

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha, JMM) के संरक्षक, राज्यसभा सांसद, और...

पलामू में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, बावर्ची गिरफ्तार

Jharkhand News: पलामू जिले के मेदिनीनगर (Medininagar) में एक बावर्ची, कयूम अंसारी, पर शादी...

BSNL की फ्लैश सेल! 400 रुपये में 400 GB डेटा, 1 जुलाई तक ऑफर

BSNL flash sale!: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited,...

खबरें और भी हैं...