Homeझारखंडबाबा की नगरी देवघर से मुंबई की सीधी फ्लाइट शुरू, मात्र 2...

बाबा की नगरी देवघर से मुंबई की सीधी फ्लाइट शुरू, मात्र 2 घंटे 40 मिनट में पूरी होगी यात्रा, जानिए डिटेल्स….

Published on

spot_img

Direct flight from Deoghar to Mumbai started: बाबा बैद्यनाथ धाम की नगरी देवघर से मायानगरी मुंबई की दूरी अब और कम हो गई है।

मंगलवार को देवघर से मुंबई के बीच सीधी हवाई सेवा (Deoghar To Mumbai Direct flight) शुरू हो गई। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी, जिससे यात्री मात्र 2 घंटे 40 मिनट में मुंबई पहुंच सकेंगे।

जानिए फ्लाइट का किराया

देवघर से मुंबई की फ्लाइट का किराया प्रति यात्री 8591 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि मुंबई से देवघर आने के लिए यात्रियों को 8400 रुपये खर्च करने होंगे।

इससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। गौरतलब है कि Deoghar Airport का उद्घाटन 12 जुलाई, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

मुंबई बना सातवां गंतव्य

देवघर एयरपोर्ट से पहले से ही दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पटना और रांची के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध थीं। मुंबई अब सातवां ऐसा शहर बन गया है, जिसके लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की गई है। इससे न केवल स्थानीय लोगों बल्कि पर्यटकों को भी काफी सुविधा होगी।

नए साल में और हवाई सेवाओं का विस्तार

गोड्डा सांसद Nishikant Dubey ने घोषणा की है कि नए साल में देवघर से गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की जाएगी। इसके साथ ही, दिल्ली की बढ़ती मांग को देखते हुए दूसरी फ्लाइट शुरू करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।

पर्यटकों की पसंद बनता देवघर

देवघर को देवों की नगरी कहा जाता है और यह बाबा बैद्यनाथ धाम (Baba Baidyanath Dham) के लिए प्रसिद्ध है, जो 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां सावन के महीने में लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं।

मुंबई के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

spot_img

Latest articles

राजा रघुवंशी हत्याकांड में GPS ने खोला राज, सोनम ने हत्या के बाद स्कूटी को 6 KM दूर फेंका

Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी (29) और सोनम रघुवंशी...

अहमदाबाद विमान हादसा : 270 शव बरामद, DNA टेस्ट से पहचान जारी, सिर्फ एक यात्री बचा जिंदा

Ahmedabad Plane crash: अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में एयर इंडिया के बोइंग...

खबरें और भी हैं...