Homeझारखंडझारखंड में यहां मैट्रिक परीक्षा की 800-900 कॉपियां आग में खाक, असामाजिक...

झारखंड में यहां मैट्रिक परीक्षा की 800-900 कॉपियां आग में खाक, असामाजिक तत्वों ने घटना को दिया अंजाम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dumka News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की मैट्रिक परीक्षा की लगभग 800 से 900 उत्तर पुस्तिकाएं दुमका के श्रीराम कृष्ण आश्रम प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को आग लगने से क्षतिग्रस्त हो गईं।

असामाजिक तत्वों ने ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल कर इस घटना को अंजाम दिया। इनमें से 200-250 कॉपियां पूरी तरह जल गईं, जबकि शेष आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुईं। राहत की बात यह रही कि जली हुई सभी कॉपियों का मूल्यांकन पहले ही पूरा हो चुका था।

घटना दुमका शहर के दुधानी इलाके में स्थित श्रीराम कृष्ण आश्रम प्लस टू उच्च विद्यालय के एक कमरे में हुई, जो मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र के रूप में इस्तेमाल हो रहा था।

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका और मूल्यांकन केंद्र निदेशक प्रियंका कुमारी ने नगर थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।

कैसे हुई घटना?

जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने बताया कि दुमका जिले में मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से एक श्रीराम कृष्ण आश्रम स्कूल में था।

बीती रात 2:08 बजे स्कूल के गार्ड ने प्रियंका कुमारी को मूल्यांकन कक्ष में आग लगने की सूचना दी। प्रियंका कुमारी और कुछ शिक्षकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

हालांकि, तब तक कई कॉपियां जल चुकी थीं। रजवार ने बताया कि जली हुई कॉपियां किस विषय की थीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

नगर थाना प्रभारी नंदकिशोर प्रसाद ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने कमरे की खिड़की के नीचे बने छोटे से गैप से ज्वलनशील पदार्थ डाला और पॉलिथीन व कपड़े जलाकर अंदर फेंक दिया।

इससे कमरे में आग फैल गई, जिससे उत्तर पुस्तिकाओं के साथ-साथ कुर्सियां, टेबल और अन्य सामान भी जल गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की छानबीन कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही शनिवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता अब्दुस समद, जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार और SDPO सदर विजय कुमार ने स्कूल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बारिकी से जांच-पड़ताल की और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि अन्य जिलों से मूल्यांकन के लिए आई कॉपियों में से कुछ इस घटना का शिकार हुईं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना से परीक्षा परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि मूल्यांकन पूरा हो चुका था और अंकों की ऑनलाइन एंट्री पहले ही की जा चुकी थी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...