Homeझारखंडदुमका में हुए सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

दुमका में हुए सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

Published on

spot_img

Dumka Road Accident: दुमका (Dumka ) हंसडीहा थाना क्षेत्र के दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक भागने में सफल रहा। मृतक की पहचान साधु मिर्धा (24) और विकास मिर्धा (21) के रूप में की गई। मृतक जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरमारा गांव निवासी बताया जाता है।

वहीं घायल युवक की पहचान रामगढ़ (Ramgarh) थाना क्षेत्र के रेड़ा गांव निवासी राकेश मिर्धा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर हंसडीहा से दुमका जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात ट्रक (Unknown Truck) एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के क्रम में मुरको पुल के समीप बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया।

टक्कर हो जाने से बाइक सवार दोनों युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही हंसडीहा थाना (Hansdiha Police Station) से थाना प्रभारी जितेंद्र साहू अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल युवक को अपने पुलिस वेन में बिठाकर इलाज के लिए Primary Health Centre सरैयाहाट भेज दिया गया।

साथ ही दोनों मृत व्यक्तियों को Post Mortemके लिए दुमका भेज दिया गया।

spot_img

Latest articles

पुलिस जवान का जंगल में मिला शव, देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता थे विजय उरांव

Palamu News: पलामू लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सतबरवा, बोहिता तीन मुहान के पास जंगल...

झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख!, 2018-2021 में हिरासत में हुई 166 मौतों का ब्योरा तलब

Jharkhand High Court takes a tough stand!: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने राज्य...

रिम्स में चाय पीने से जूनियर डॉक्टर की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर भर्ती, कैंटीन सील

RIMS Ranchi: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में गुरुवार (21 अगस्त...

खबरें और भी हैं...