Latest Newsविदेशइंडोनेशिया में भूकंप से 252 की मौत, 7 हजार से ज्यादा हुए...

इंडोनेशिया में भूकंप से 252 की मौत, 7 हजार से ज्यादा हुए बेघर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जकार्ता: इंडोनेशिया पश्चिमी जावा प्रांत में सोमवार को आए भूकंप (Indonesia Earthquake) में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 252 लोगों की मौत हो चुकी है।

सात हजार से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। भारत के Prime Minister Narendra Modi  ने इंडोनेशिया में भूकंप से हुई तबाही को लेकर दुख जताया है।

इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 5.6 तीव्रता वाला भूकंप आया था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियानजुर क्षेत्र में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर केंद्रित था।

Indonesia Earthquake

भूकंप के झटके ग्रेटर जकार्ता (greater jakarta) इलाके में भी महसूस किए गए। राजधानी जकार्ता में ऊंचाई पर स्थित कई आवास ध्वस्त हो गए हैं।

पश्चिमी जावा के गवर्नर रिदवान कामिल के मुताबिक भूकंप का केंद्र राष्ट्रीय राजधानी जकार्ता से दक्षिण पूर्व 75 किलोमीटर दूर सियांजुर शहर था।

उन्होंने पहले आपदा में 162 लोगों के मरने की पुष्टि की थी, किन्तु अब यह संख्या बढ़कर 252 पहुंच चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक यह संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि 31 लोग अब भी लापता हैं।

भूकंप इतना भयावह था कि सात हजार से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। तीन सौ से अधिक घर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। भूकंप में सात सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं।

उनमें से गंभीर रूप से घायल 377 लोगों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राहत एजेंसियां (Relief agencies) बचाव कार्यों में जुटी हैं और पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं।

Indonesia Earthquake

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस भूकंप से दुखी हैं

सियानजुर के एक अधिकारी हरमन सुहेरमैन ने बताया कि पूरे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई है और संचार माध्यम भी काम नहीं कर रहे हैं।

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी ने कहा कि एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल, एक अस्पताल और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं सहित दर्जनों सरकारी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

Indonesia Earthquake

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस भूकंप से दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि इंडोनेशिया में भूकंप से जान-माल के नुकसान की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ।

पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत इंडोनेशिया (India Indonesia)  के साथ खड़ा है।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...