Latest Newsझारखंडरांची के ईदगाह और मस्जिदों में कल अदा की जाएगी ईद उल-अजहा...

रांची के ईदगाह और मस्जिदों में कल अदा की जाएगी ईद उल-अजहा की नमाज, देखें समय सारणी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: कुर्बानी का पर्व बकरीद (Festival Bakrid) रविवार को मनाया जाएगा। रांची के विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों में ईद उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। नमाज के लिए रांची अंजुमन इस्लामिया (Ranchi Anjuman Islamia) ने शुक्रवार को समय सारणी जारी कर दी।

वहीं, अंजुमन इस्लामिया के महासचिव मोख्तार अहमद ने बकरीद पर्व को लेकर रांची अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र भेजकर पर्व तीन दिन तक मनाने की जानकारी दी।

पत्र में उन्होंने मस्जिदों-ईदगाहों के आसपास भीड़ को देखते हुए कानून व्यवस्था का आग्रह (law and order request) किया है।

बकरों का बाजार गुलजार

बकरीद को लेकर विभिन्न इलाके में कुर्बानी के लिए बकरों का बाजार गुलजार (Goats market buzzing) हो गया है। मेन रोड में अंजुमन प्लाजा के पास दिन भर सड़क किनारे बकरे खरीदने के लिए लोग जुटे रहे।

इसके अलावा हिंदपीढ़ी समेत अन्य इलाकों में भी दूरदराज से किसान व व्यापारी बकरे बेचने पहुंच चुके हैं।

शहर के कई इलाकों में अन्य चीजों की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। मेन रोड में कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ जमा हो रही है।

वहीं, उर्दू लाइब्रेरी के पास लगी सेवई-लच्छे की दुकानों पर भी दिनभर लोग सेवई समेत अन्य खाद्य सामग्री खरीदते रहे।

रांची ईदगाह

• सुबह नौ बजे

डोरंडा ईदगाह

: सुबह आठ बजे

बरियातु ईदगाह

: सुबह आठ बजे

: सुबह 7.30 बजे

पारस टोली ईदगाह

: सुबह आठ बजे

हवारी मस्जिद

रंगसाज मस्जिद

• सुबह सात बजे

: सुबह सात बजे

सुबह 6.30 बजे

चांदनी मस्जिद

डॉ फतेहल्लाह मस्जिद :

: सुबह 7.30 बजे

तसलीम मस्जिद

एकरा मस्जिद

• सुबह छह बजे

कांके ईदगाह

: सुबह 6.30 बजे

ईदगाह बीआईटी

ईदगाह पुंदाग

मस्जिद-ए-अब्दुल्लाह

: सुबह 6.30 बजे

राइन मस्जिद

• सुबह 6.30 बजे

: सुबह सात बजे

बडगाई ईदगाह

सुबह 6.30 बजे

छता मस्जिद

• सुबह 6.30 बजे

: सुबह 6.30 बजे

छोटी मस्जिद

सुबह 6.45 बजे

spot_img

Latest articles

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

चाऊमीन-मैगी की लत, आंतों ने किया काम करना बंद, अहाना की मौत ने फिर उठाए जंक फूड पर सवाल?

Death Raises Questions About junk Food Again: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली...

4,317 करोड़ रुपये में बिकी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

Pakistan International Airlines Auction : पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात का अंदाजा इसी बात...

साल का आखिरी गोचर पड़ेगा भारी, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Budh Gochar : 29 दिसंबर को साल 2025 का आखिरी बड़ा गोचर होने जा...

खबरें और भी हैं...

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

4,317 करोड़ रुपये में बिकी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

Pakistan International Airlines Auction : पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात का अंदाजा इसी बात...