Homeबिहारपूर्णिया में छेड़खानी का विरोध करने पर बुजुर्ग की पीटकर हत्या

पूर्णिया में छेड़खानी का विरोध करने पर बुजुर्ग की पीटकर हत्या

Published on

spot_img

पूर्णिया: खेत में काम करने जा रही महिला से बदसलूकी का विरोध करने पर दो गुटों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक बुजुर्ग बुरी तरह जख्मी हो गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है।

मारपीट में दोनों तरफ से दर्जन भर लोग जख्मी हुए हैं। शुक्रवार देर शाम बनमनखी के धरहरा चकला भुनाई पंचायत की घटना है। मृतक डोली शर्मा उसी गांव के निवासी थे।

मृतक के पुत्र संतोष शर्मा ने पुलिस को बताया कि रिश्ते की उसकी भाभी को खेत जाने के दौरान पहले से छुपे गांव के चन्देश्वरी शर्मा ने पीछे से पकड़ लिया और खेत की ओर ले जाने लगा।

विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। बगल की खेत में काम कर रहे उसके पिता एक अन्य लोगों के साथ हल्ला सुनकर स्थल पर आए और चन्देश्वरी शर्मा के चंगुल से महिला को छुड़ाया।

शाम में महिला ने आपबीती अपने परिवार के सदस्यों को बताई। जिसके बाद सभी मिलकर आरोपी से इस बाबत पूछने गए थे जिसपर मारपीट हो गई।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...