HomeUncategorizedराज कुंद्रा की कंपनी के 4 कर्मचारी बने चश्मदीद गवाह

राज कुंद्रा की कंपनी के 4 कर्मचारी बने चश्मदीद गवाह

Published on

spot_img

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के कारोबारी पति राज कुंद्रा की पोर्न केस में परेशानी बढ़ती जा रही है।

कोर्ट ने कुंद्रा को 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

वहीं मुंबई पुलिस जोरो-शोरों से जांच और सबूत इक्कट्ठा करने में लगी हुई है।

अब खबर है कि राज कुंद्रा की कंपनी के चार कर्मचारी इस केस में चश्मदीद गवाह बनकर आगे आए हैं।

क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि यह चार कर्मचारी केस में बड़ा रोल निभाएंगे।

राज कुंद्रा की कंपनी के 4 कर्मचारी बने चश्मदीद गवाह

राज कुंद्रा और अन्य लोग केस से जुड़ी बातों का खुलासा नहीं कर रहे हैं और ज्यादा बातें नहीं बता रहे हैं।

ऐसे में उनकी कंपनी के यह चार कर्मचारी इस मामले की जरूरी जानकारी निकलवाने में बड़ी भूमिका निभाने जा रहे हैं।

इन चार कमर्चारियों से क्राइम ब्रांच राज कुंद्रा की बिजनेस डील्स के बारे में जानकारी लेंगी।

उनसे पूछा जाएगा कि पोर्नोग्राफी रैकेट कैसे चलाया जा रहा था, फाइनेंसियल डील्स और बाकी चीजों के बारे में भी पता लगाया जाएगा।

क्राइम ब्रांच इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राज कुंद्रा पैसों को कैसे मैनेज करते थे।

शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बार फिर राज कुंद्रा की कंपनी विआन की फिर से तलाशी ली।

अंधेरी वेस्ट में स्थित इस कंपनी से क्राइम ब्रांच को एक लॉकर बरामद हुआ है, जिसे छपाकर रखा गया था।

बताया जा रहा है कि इस लॉकर से बिजनेस कई दस्तावेज और क्रिप्टो करेंसी बरामद हुई है।

अभी क्राइम ब्रांच दस्तावेजों का विश्लेषण करने में लगी है।

spot_img

Latest articles

12GB रैम वाले टॉप 5 स्मार्टफोन्स : Poco F7, iQOO Neo 10, Realme P3 Ultra और…

Top 5 smartphones : भारतीय बाजार में गेमिंग (Gaming) और भारी ऐप्स (Heavy Apps)...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अगले हफ्ते संभव, व्हाइट हाउस ने भारत को बताया…

New Delhi News: भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील को लेकर बड़ी...

‘कांटा लगा’ फेम शेफाली की आखिरी रात क्या हुआ?, जानें क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Bollywood News: ‘कांटा लगा’ गाने से रातोंरात स्टार बनीं अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला...

Vivo X200 FE जल्द भारत में लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और Zeiss कैमरा से लैस

Vivo X200 FE: Vivo ने पिछले सप्ताह अपने नए स्मार्टफोन Vivo X200 FE के...

खबरें और भी हैं...