Homeझारखंडफ्रांस के अस्पतालों में COVID-19 मरीजों की भर्ती में आई गिरावट

फ्रांस के अस्पतालों में COVID-19 मरीजों की भर्ती में आई गिरावट

Published on

spot_img

पेरिस: फ्रांस के अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के भर्ती में गिरावट आई है। यह देश यूरोप में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है।

वहीं मामलों में गिरावट के साथ लॉकडाउन तीन चरणों में धीरे-धीरे हटाया जा रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पतालों में शनिवार को कुल 28,168 संक्रमित थे, जो पिछली संख्या से 480 कम है, इसके साथ ही मध्य नवंबर से मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट जारी है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वहीं आईसीयू में 3,777 मरीज रह गए हैं, जबकि शुक्रवार को यह संख्या 3,883 थी।

इसके अलावा शनिवार को और 12,580 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आई, जिनके साथ संक्रमण के कुल मामले 2,208,699 तक पहुंच गए।

पिछले 24 घंटों में और 213 मौतों के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 52,127 हो गई।

फ्रांस में लागू लॉकडाउन को शनिवार से तीन चरणों में फिर से खोलने की रणनीति का पहला चरण शुरू किया गया।

सामान्य स्थिति में लौटने के लिए सरकार की योजना के अनुसार दूसरा चरण 15 दिसंबर से शुरू होगा।

यदि दैनिक मामलों की संख्या प्रति दिन 5,000 से कम होगी तभी दूसरे चरण पर पहल की जाएगी।

वहीं थिएटर और म्यूजियम फिर से खुलेंगे, बशर्ते उन्हें स्वास्थ्य प्रोटोकॉल को सु²ढ़ करना होगा।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...