Homeझारखंडफिल्म अभिनेत्री कंगना ने हाईकोर्ट में दायर याचिका ली वापस

फिल्म अभिनेत्री कंगना ने हाईकोर्ट में दायर याचिका ली वापस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने खार स्थित अपने घर में किए गए बदलाव के संदर्भ में हाईकोर्ट में दायर याचिका बुधवार को वापस ले लिया है।

कंगना ने हाईकोर्ट में कहा कि वह मुंबई नगर निगम में इस बदलाव को नियमित करने की मांग करेंगी। जानकारी के अनुसार कंगना रनौत ने खार में तीन फ्लैट को खरीदकर और उनमें बदलाव कर एक फ्लैट बनाया था।

इसी बदलाव की वजह से मुंबई नगर निगम ने कंगना के इस फ्लैट पर कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया था।

कंगना ने मुंबई नगर निगम के नोटिस को दिंडोशी सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी, लेकिन सत्र न्यायालय ने मुंबई नगर निगम की नोटिस को सही बताया था।

इसके बाद उन्होंने मुंबई नगर निगम के नोटिस व दिंडोशी सत्र न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी मामले की सुनवाई बुधवार हाईकोर्ट में चल रही थी।

कंगना के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि कंगना अपने फ्लैट में किए गए बदलाव को नियमित करने के लिए मुंबई नगर निगम में आवेदन करेंगी।

इसी वजह से वे अपनी याचिका वापस ले रही हैं। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश पृथ्वीराज ने मुंबई नगर निगम को कंगना के आवेदन पर एक महीने के अंदर निर्णय लेने के लिए कहा है।

साथ ही इस दौरान मुंबई नगर निगम कंगना के घर पर कार्रवाई नहीं करेगी।

न्यायाधीश ने कहा कि अगर मुंबई नगर निगम कंगना के घर में किए गए बदलाव को नियमित नहीं करती है तो उसे दो सप्ताह का अतिरिक्त समय कंगना को देना होगा।

spot_img

Latest articles

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

झारखंड में धान खरीद की शुरुआत, पहले ही दिन 18 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीद

Paddy Procurement Begins in Jharkhand: झारखंड सरकार ने 15 दिसंबर, सोमवार से राज्यभर में...

रिम्स में अवैध निर्माण पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग

Babulal Marandi Alleges Illegal Construction at RIMS: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...

दिल्ली में झारखंड कांग्रेस की अहम बैठक, एकजुटता का दिया गया संदेश

Jharkhand Congress holds Crucial meeting in Delhi: अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव और झारखंड...

खबरें और भी हैं...