HomeUncategorizedमध्य प्रदेश के मुरैना में जमीनी विवाद में गोलीबारी, 5 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में जमीनी विवाद में गोलीबारी, 5 की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुरैना: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले (Morena District) के पोरसा में जमीनी विवाद (Land Dispute) ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया जिसमें एक पक्ष की ओर चलाई गई गोली में पांच लोगों की मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में तनाव है और भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सोहनिया थाना (Sohaniya Police Station) क्षेत्र के लेपा गांव में रंजीत तोमर और राधे तोमर के परिवार के बीच लंबे अरसे से जमीन का विवाद चला आ रहा है।

पूर्व में भी इनके बीच खूनी संघर्ष हो चुका है और कुछ लोग मारे भी जा चुके हैं। उसी के चलते शुक्रवार को भी यहां विवाद हुआ।

मध्य प्रदेश के मुरैना में जमीनी विवाद में गोलीबारी, 5 की मौत- Firing in land dispute in Madhya Pradesh's Morena, 5 killed

भारी पुलिस बल की तैनाती की गई

बताया गया है कि पहले एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला किया गया और फिर गोली चली। जिसके चलते पांच लोगों की मौत हुई है।

गांव में तनाव है और भारी पुलिस बल (Police Force) की तैनाती की गई है। अभी तक पुलिस इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है।

मध्य प्रदेश के मुरैना में जमीनी विवाद में गोलीबारी, 5 की मौत- Firing in land dispute in Madhya Pradesh's Morena, 5 killed

दो अन्य की उपचार के दौरान मौत हो गई

इस विवाद और गोलीबारी का जो Video सामने आया है उसके मुताबिक पहले विवाद हुआ, डंडों से हमला किया गया और फिर एक ओर से बंदूकें थामें लोगों ने गोलियां दागनी शुरु कर दी।

इसमें छह लोगों को गोली लगी और उनमें से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की उपचार (Remedy) के दौरान मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के मुरैना में जमीनी विवाद में गोलीबारी, 5 की मौत- Firing in land dispute in Madhya Pradesh's Morena, 5 killed

घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने Tweet कर कहा, मुरैना जिले में दिनदहाड़े 5 लोगों की हत्या का नृशंस मामला सामने आया है। मैं सभी मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।

यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था (Law and Order) के लिए गंभीर चुनौती है। प्रदेश में एक के बाद एक कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं हो रही हैं लेकिन सरकार स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है।

मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि इस विषय में कानून के मुताबिक कार्यवाही की जाए और सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की जाए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...