Latest NewsUncategorizedरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ BJP के पूर्व विधायक ने दिया...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ BJP के पूर्व विधायक ने दिया विवादित बयान, बिहार में मचा सियासी बवाल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना : बिहार में BJP के एक पूर्व विधायक के बयान से बवाल मच गया है। राजनेता ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है।

यह घटनाक्रम वैशाली जिले के हाजीपुर (Hajipur) के पास महुआ में वीर कुंवर सिंह (Veer Kunvar Singh) विजय उत्सव के दौरान हुआ है।

आयोजन भारतीय जनता पार्टी की तरफ से किया गया था। विवादित टिप्पणी करने वाले नेता का नाम अच्युतानंद सिंह है।

वह BJP से विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) चिराग के नेता हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ BJP के पूर्व विधायक ने दिया विवादित बयान, बिहार में मचा सियासी बवाल Former BJP MLA gave controversial statement against Defense Minister Rajnath Singh, political uproar in Bihar

अच्युतानंद सिंह ने कहा अपशब्द

दरअसल, BJP के इस कार्यक्रम में दूसरी पार्टी के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान ही मंच पर मौजूद अच्युतानंद सिंह ने राजनाथ सिंह के खिलाफ अपशब्द कह दिए।

उनके इस बयान के बाद अच्युतानंद सिंह (Achyutanand Singh) को वहां मौजूद BJP कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और विरोध करते हुए माइक छीन लिया।

राजनाथ सिंह के करीबी थे अच्युतानंद

बता दें कि अच्युतानंद सिंह ने अपनी राजनीति की शुरुआत BJP से ही की थी। पहली बार वह BJP के टिकट पर विधायक बने थे। वह पार्टी में राजनाथ सिंह के करीबी भी थे।

अच्युतानंद अक्सर राजनाथ सिंह के साथ अपनी नजदीकियां जताने वाली फोटो Social Media Accounts पर शेयर करते रहते थे।

लेकिन BJP छोड़कर LJP ( चिराग) का दामन थामने के बाद उन्होंने राजनाथ सिंह पर ही विवादित टिप्पणी कर दी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ BJP के पूर्व विधायक ने दिया विवादित बयान, बिहार में मचा सियासी बवाल Former BJP MLA gave controversial statement against Defense Minister Rajnath Singh, political uproar in Bihar

राजनाथ ने की थी नीतीश से बात

बता दें कि हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से फोन पर बात की थी।

दरअसल, यह बातचीत गलवान हिंसा में शहीद हुए जय किशोर सिंह के पिता की बिहार पुलिस (Bihar Police) द्वारा पिटाई और गिरफ्तारी का मामला सामना आने के बाद हुई थी।

BJP ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाकर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

पुलिस ने की थी शहीद के पिता की पिटाई

बिहार के वैशाली के जंदाहा थाने के कजरी बुजुर्ग गांव में राज कपूर सिंह ने घर के सामने स्थित सरकारी जमीन पर शहीद बेटे जय किशोर सिंह का स्मारक बनाया था।

स्मारक बनाने का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने शहीद के पिता को ना सिर्फ बुरी तरह से पीटा, बल्कि उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...