HomeUncategorizedदर्शकों के कहने पर छक्का जमाने वाले भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर...

दर्शकों के कहने पर छक्का जमाने वाले भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Former cricketer Salim Durani: भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) के लिए रविवार (2 अप्रैल) की सुबह एक दुखद खबर (Sad News) सामने आई।

टीम India के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी (Salim Durrani) का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने गुजरात (Gujarat) के जामनगर में आज सुबह आखिरी सांस ली। वो कैंसर (Cancer) से जूझ रहे थे।

दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था। 1960 में दुर्रानी को अर्जुन अवार्ड (Arjuna Award) का खिताब दिया गया था। दुर्रानी ने भारत (India) की ओर से कुल 29 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 1202 रन बनाए जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल रहा, इसके अलावा 75 विकेट लेने में सफल रहे थे।

दर्शकों के कहने पर छक्का जमाने वाले भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन- Former India cricketer Salim Durrani, who hit a six at the behest of spectators, passes away

अफगानिस्तान में जन्में दुर्रानी भारत के लिए खेला

स्पिन ऑलराउंडर Salim Durrani का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान (Afghanistan) के काबुल में हुआ था। मगर जब दुर्रानी सिर्फ 8 महीने के थे तभी उनका परिवार पाकिस्तान (Pakistan) के कराची में आकर बस गया था। इसके बाद जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ, तब दुर्रानी का परिवार भारत आ गया था।

दर्शकों के कहने पर छक्का जमाने वाले भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन- Former India cricketer Salim Durrani, who hit a six at the behest of spectators, passes away

दुर्रानी ने क्रिकेट जगत में 60-70 के दशक में अपने ऑलराउंड परफॉर्मेंस (All Round Performance) से अलग पहचान बनाई थी। भारत के क्रिकेट इतिहास में दुर्रानी एक शानदार ऑलराउंडर के तौर पर जाने जाते हैं।

उन्होंने साल 1960 में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ मुंबई टेस्ट में डेब्यू किया था। दुर्रानी आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। साथ ही दर्शकों के कहने में छक्का जमाने के लिए भी दुर्रानी काफी मशहूर थे।

दर्शकों के कहने पर छक्का जमाने वाले भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन- Former India cricketer Salim Durrani, who hit a six at the behest of spectators, passes away

सलीम दुर्रानी ने परवीन बॉबी के साथ फिल्म में किया था काम

सलीम दुर्रानी ने आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 1973 को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेला था। फिर उन्होंने 1973 में ही क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया था। सलीम ने Bollywood फिल्म ‘चरित्र’ में काम किया था। इस फिल्म में बेहद खूबसूरत हीरोइन परवीन बॉबी थीं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...