Homeझारखंडकोडरमा में लगातार हो रही बारिश से चार घर गिरे

कोडरमा में लगातार हो रही बारिश से चार घर गिरे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Koderma Houses Collapsed Due To Rain: कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड में लगातार तीन दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश (Rain) के कारण सोमवार की सुबह अलग-अलग पंचायत में चार परिवार के मिट्टी के घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए।

घर गिरने से सभी बेघर हो गए हैं। इसमें से ईटांय पंचायत ग्राम योगिडीह राबड़ी देवी, योगिडीह निवासी दिनेश मंडल, पिंटू पंडित दोनों ग्राम नसरगंज, अलख देव प्रसाद ग्राम ढाव निवासी का मकान गिरकर ध्वस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार तीन दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश से राबड़ी देवी पति सुनील रविदास का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। उस घर में परिवार समेत पांच लोग रह रहे थे।

घर गिर जाने से विकट स्थिति पैदा हो गई

इस मूसलाधार बारिश के कारण घर अचानक भर-भराकर गिर गया। गनीमत रही की सभी परिवार सही सलामत समय रहते बाहर निकल गए। एक बच्ची को हल्की चोट आई है, जिसे नजदीकी ग्रामीण चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया। परिवार का आर्थिक स्थिति काफी खराब है।

सुनील रविदास प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम किया करता है। इस मिट्टी के घर गिर जाने से बरसात में पूरे परिवार वालों के सामने विकट स्थिति पैदा हो गई है।

उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई हैं। सुनील रविदास की पत्नी ने बताया कि आबुआ आवास के लिए हमारा नाम चयन किया गया है लेकिन कई बार कहने के बावजूद भी हमें आवास नहीं दिया गया है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...