Latest Newsबिहारबिहार के पश्चिम चंपारण में वार्ड सदस्य समेत चार को मारी गोली

बिहार के पश्चिम चंपारण में वार्ड सदस्य समेत चार को मारी गोली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बेतिया: बिहार ( Bihar) में पश्चिम चंपारण (West Champaran) जिला स्थित योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोला डुमरी अहिरौली गांव में गुरुवार सुबह मोटरसाइकिल से आए एक अपराधी (Criminal) ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक वार्ड सदस्य सहित चार लोगों को बुरी तरह जख्मी (Injured) कर दिया।

ग्रामीणों (Villagers) ने खदेड़ कर अपराधी (Criminal) को धर-धबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। घटनास्थल (Spot) पर पुलिस कैंप कर रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने अपराधी को पकड़ किया पुलिस के हवाले

बेतिया SP उपेन्द्रनाथ वर्मा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आज सुबह करीब 08:30 बजे योगापट्टी थाना क्षेत्र के डुमरी अहिरौली गांव में मोटरसाइकिल पर सवार एक अपराधी (Criminal) द्वारा घर में घुसकर राजाबाबू उम्र 32 वर्ष, विजय पटेल उम्र 36 वर्ष दोनों शम्भू पटेल को गोली मारकर घायल (Injured) कर दिया।

गोली मारकर भागने के दरम्यान उक्त अपराधी द्वारा रास्ते में आए दो अन्य ग्रामीण (Villagers) सुधन मांझी उम्र 55 वर्ष पिता शम्भू मांझी और रूस्तम अंसारी उम्र 35 वर्ष पिता सदीक मियां को अपने दोनों हाथों में लिए हथियार (Weapons) से फायरिंग (Firing) करते हुए घायल कर दिया।

फायरिंग करते हुए गन्ने की खेत में छिपने लगा। इस दरम्यान स्थानीय ग्रामीणों (Villagers) ने उक्त अपराधी को पकड़ भी लिया और उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया।

अभियुक्त के पास से बरामद हुए हथियार और मोटरसाइकिल

SP ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुकुल परिमल पांडेय भी घटनास्थल (Spot) पर पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर अभियुक्त (Accused) से पूछताछ (Interrogated) किया।

जिसमें पकड़े गए अभियुक्त (Accused) की पहचान रंजीत पटेल उम्र 22 वर्ष पिता रमेश पटेल गांव लपटही कुर्मी टोला थाना मनुआपुल OP के रूप में हुई।

गिरफ्तार (Arrested) हुए अभियुक्त (Accused) के पास एक देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 8 एमएम का 1 गोली, 7.65 एमएम का 3 खोखा, एक बैग और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

पूछताछ में सामने आया दस वर्ष पूर्व का एक विवाद

SP ने बताया कि पूछताछ (Inquiry) व जांच (Investigation) में घटना का कारण दस वर्ष पूर्व का एक विवाद (Dispute) सामने आया। गोली चलाने वाले व्यक्ति रंजीत पटेल की मां लगभग 10 वर्ष पूर्व विजय पटेल के साथ भाग गई थी।

मां को भगाने वाला विजय पटेल और गिरफ्तार (Arrested) रंजीत पटेल दोनों ममेरा फुफेरा भाई भी हैं।

वहीं रंजीत पटेल के पिता रमेश पटेल ने पत्नी के भागने(Escape) के बाद दूसरी शादी भी कर लिया था। इसी को लेकर रंजीत पटेल अपने फुफेरे भाई को जान से मारने की नियत (Intention) से उसके गांव में गया था और प्रतिशोध (Vengeance) की घटना को अंजाम दिया।

जिसको लेकर रंजीत पटेल की मां और विजय पटेल के संबंध को लेकर पुलिस अनुसंधान (Research) कर रही है ताकि मामले की पूरी तहकीकात (Investigated) हो सकें।

घायल (Injured) चारों व्यक्तियों को इलाज (Treatment) के लिए GMCH में भर्ती (Admitted) करा दिया गया है। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट रूप से बताया कि घटना एक ही व्यक्ति के द्वारा अंजाम (Perpetrated) दिया गया है।

spot_img

Latest articles

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

BREAKING: सिल्ली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए अमीन

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।...

3 साल बाद भी पोस्टिंग नहीं! डीएसपी नियुक्ति पर झारखंड में सियासी घमासान, विधानसभा में गूंजेगा मामला

रांची: झारखंड में 7वीं से 10वीं जेपीएससी के जरिए बहाल किए गए डीएसपी अधिकारियों...

एआई के संभावित दुरुपयोग से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारत की भूमिका महत्वपूर्ण: डारियो अमोदेई

नयी दिल्ली : एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने बृहस्पतिवार को...

खबरें और भी हैं...

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

BREAKING: सिल्ली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए अमीन

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।...

3 साल बाद भी पोस्टिंग नहीं! डीएसपी नियुक्ति पर झारखंड में सियासी घमासान, विधानसभा में गूंजेगा मामला

रांची: झारखंड में 7वीं से 10वीं जेपीएससी के जरिए बहाल किए गए डीएसपी अधिकारियों...