Homeबिहारखगड़िया में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार

खगड़िया में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खगड़िया: खगड़िया सदर अस्पताल कैदी वार्ड से हत्या के आरोप में काराधीन बंदी धर्मवीर यादव को भगाने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को शनिवार को एसपी के आदेश पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले में कैदी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात राजकमल यादव के आवेदन पर चित्रगुप्त नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उल्लेखनीय है कि सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में अलौली थाना कांड संख्या 165/ 2019 के अभियुक्त धर्मवीर यादव को इलाज कराने के नाम पर रखा गया था।

राजकमल यादव ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि 3 सितंबर की देर रात जब उसकी ड्यूटी आने वाली थी तो सिपाही रामानंद यादव ने उसे तैयार होने की बात कही।

ड्यूटी पर आने के बाद जब राजकमल यादव ने कैदी वार्ड का जायजा लिया तो वहां से अभियुक्त धर्मवीर यादव को नहीं पाया।

जब उसने कैदी वार्ड का मुख्य द्वार बंद करने की कोशिश की तो सिपाही रामानंद यादव और अभियुक्त धर्मवीर यादव दोनों ने मिलकर राजकमल यादव का गला दबाने का प्रयास किया।

राजकमल यादव ने बताया कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर चित्र नगर थाना पहुंचा और थानाध्यक्ष को पूरी जानकारी दी।

काफी प्रयास के बाद भी फरार धर्मवीर यादव को पकड़ा नहीं जा सका। इस बीच एसपी अमितेश कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और पूरे मामले की जांच कराया।

कैदी को भगाने के प्रथम दृष्टया आरोपी सिपाही रामानंद यादव जिला बल के हवलदार अरुण दास होमगार्ड के जवान विपिन कुमार और मोहम्मद निसार खान को एसपी के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है।

जिसे कोविड-19 के बाद जेल भेज दिया जाएगा। बताया जाता है कि धर्मवीर यादव जिले के कुख्यात अपराधी रहे रामानंद पहलवान का पुत्र है जो एक हत्याकांड में आरोपी है और जेल से बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हुआ था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...