Latest Newsझारखंडजानलेवा हमला करने के आरोप में चार को 7 साल सश्रम कारावास...

जानलेवा हमला करने के आरोप में चार को 7 साल सश्रम कारावास की सजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा: जानलेवा मारपीट करने वाले चार आरोपियों को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला की अदालत (Court) ने 7 साल सश्रम कारावास (Rigorous Imprisonment) की सजा सुनाई साथ ही 10 रूपए जुर्माना (Fine) भी लगाया।

आरोपियों में पुतकर हेमबरोम ,मोरन हेमबरम ,डांगुर हेमबरम और बिरसा हेमबरम का नाम शामिल है।

उक्त चारों के खिलाफ थाना अंतर्गत मुरूमबुरु मुंडा साईं गांव निवासी मोहन मुंडारी के बयान पर 30 सितंबर 2020 को मामला दर्ज किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

दर्ज मामले में बताया गया था कि मोहन मुंडारी का छोटा भाई टूपरा मुंडारी काम करने के लिए बाहर गया था, उसके साथ उक्त लोग भी गए थे।

वहां काम करने के दौरान मालिक ने टूपरा मुंडारी के खाते में सभी का वेतन डाल दिया गया था। उसी समय लॉकडाउन भी हो गया। सभी वापस घर आ गए।

टूपरा मुंडारी का ATM कार्ड खराब हो जाने के कारण वह पैसा नहीं निकाल पा रहा था।

उक्त लोग उससे पैसा मांग रहे थे। इसी दौरान उक्त चारों ने 29 सितमबर को देव नदी के किनारे रात को 8 बजे बुलाया, जहां पैसा मांगने को लेकर विवाद हो गया।

जिसके बाद उक्त चारों ने जान मारने की नीयत से दौली से मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।

spot_img

Latest articles

हाईकोर्ट सख्त , रात में गिरफ्तारी पर सवाल, थाना प्रभारी पर कार्रवाई शुरू

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने दामोदर नाथ शाहदेव की ओर से दायर हैबियस कॉर्पस याचिका...

झारखंड में खनन का असर, आधी पंचायतें प्रदूषण की चपेट में, टीबी जैसी बीमारियों की बढ़ती चिंता

रांची: झारखंड में खनन गतिविधियों का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर...

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...

खबरें और भी हैं...