Latest Newsझारखंडबोकारो में नदी में नहा रहे थे चार युवक, अचानक सभी हो...

बोकारो में नदी में नहा रहे थे चार युवक, अचानक सभी हो गये बेहोश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Four Youths Bathing in the River in Bokaro: रविवार को जिले के हरला थाना क्षेत्र के बरुआ घाट स्थित दामोदर नदी में नहाने गये चार युवक डूबने से बाल-बाल बच गये। बताया जा रहा है कि चारों युवक नदी में नहा रहे थे, तभी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।

इससे वे नदी की मझधार में फंस गये और डूबने लगे। यह देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से चारों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया।

बेहोशी की हालत में भेजा अस्पताल

युवकों को जब नदी से बाहर निकाला गया, तब वे सभी बेहोश थे। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर उन युवकों को अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि चारों युवकों की हालत खतरे से बाहर है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आये दिन इस तरह की घटना होती है, जब दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि तेनुघाट डैम का फाटक खुलने से दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। लोगों ने मांग की कि जिला प्रशासन को इस पर पहल करनी चाहिए और फाटक खोलने से पहले अलर्ट जारी किया जाना चाहिए।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...