Latest Newsझारखंडजमशेदपुर में बैंक खाते से 40 हजार 537 रुपए की ठगी

जमशेदपुर में बैंक खाते से 40 हजार 537 रुपए की ठगी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: साइबर ठगों ने बागबेड़ा कॉलोनी के रोड नम्बर-4 निवासी विनोद कुमार सिंह के एसबीआई के जुगसलाई बैंक खाते से कुल 40 हजार 537 रुपए उड़ा लिए।

खास बात यह है कि विनोद कुमार न तो एटीएम और न ही क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं। इसे लेकर बिस्टुपुर स्थित साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया है।

भुक्तभोगी का कहना है कि शनिवार को जब उन्होंने अपना नेट बैंकिंग लॉग इन किया तो स्टेटमेंट देखने पर पता चला कि दो दिन पहले दस किश्तों में रुपये की निकासी हुई है, जबकि उन्होंने किसी को नेट बैंकिंग का कोई डिटेल तक नहीं दिया है।

इधर, टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफिट धोबी लाइन निवासी अमित कुमार रजक से कूरियर सर्विस के नाम पर 10 हजार 113 रुपये की ठगी कर ली गई।

मामले की शिकायत उन्होंने साइबर थाने में की है। उसके मुताबिक अमित दुकान का सामान कोलकाता से कूरियर से मंगाते हैं। शनिवार की शाम उनके मोबाइल पर एक अज्ञात कॉल आया।

कॉल करने वाले ने अमित के एटीएम कार्ड का डिटेल ले लिया। फिर उनके मोबाइल पर ओटीपी आया, उसे भी उन्होंने कॉल करने वाले को बता दिया। फिर उनके खाते से रुपय़े की निकासी हो गई। रविवार को मामला थाना पहुंचने के बाद साइबर पुलिस जांच में जुटी है।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...