गढ़वा के भवनाथपुर में तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन महिलाएं घायल

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Different Accidents: गढ़वा (Garhwa) जिले में हुई तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) में भर्ती कराया गया है।

पहली घटना गुरुवार की देर शाम करीब 7:30 बजे भवनाथपुर-खरौंधी मुख्य मार्ग पर बगही गांव के समीप घटी। यहां सड़क पर मवेशी के दौड़ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे श नगर ऊंटारी निवासी निरंजन पासवान की पत्नी प्रेमलता देवी घायल हो गई।

दूसरी घटना भी गुरुवार रात में ही हुई। आपसी विवाद (Mutual Dispute) को लेकर जिरहुला निवासी शंकर प्रजापति की पत्नी एतवारी देवी को भतीजा अभय प्रजापति ने लात-घूंसा से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया।

तीसरी घटना शुक्रवार सुबह को खरौंधी में घटित हुई। सास के डांटने पर बहू ने गुस्से में कीटनाशक (Pesticides) खाकर आत्महत्या (Suicide) का प्रयास किया। इसके बाद मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने महिला को भवनाथपुर CHC में इलाज के लिए भर्ती कराया।

मामले में परिजनों ने बताया लक्ष्मी अपने बच्चों के साथ मारपीट कर रही थी। इसी बात को लेकर सास ने डांटा था। उसी से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक दवा खा ली।

Share This Article