Homeक्राइमगिरिडीह में मिनी माउजर फैक्ट्री का खुलासा, छह गिरफ्तार

गिरिडीह में मिनी माउजर फैक्ट्री का खुलासा, छह गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Giridih Crime News: गिरिडीह पुलिस ने रविवार को जिले में मिनी माउजर फैक्ट्री का खुलासा करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने घटनास्थल से लगभग 31 पीस अर्धनिर्मित माउजर के बट के साथ कई अन्य समान जब्त किया है।

 

प्रेसवार्ता कर SP ने दी जानकारी

 

जिले के जमुआ थाना इलाके के चपरयामो गांव में मिली बड़ी सफलता के बाद SP डॉक्टर विमल कुमार, एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, ATS के डीएसपी विनोद रजवार समेत चार थानों के थाना प्रभारी ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर बताया कि जमुआ थाना इलाके के चपरयामो गांव में मोहम्मद दयसुद्दीन अपने घर पर इस मिनी माउजर फैक्ट्री का संचालन कर रहा था।

 

बड़े पैमाने पर मिनी माउजर बनाने के समान जब्त 

 

गुप्त सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एटीएस और बंगाल एसटीफ के अलावा चार थानों की पुलिस ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर मिनी माउजर बनाने के समान जब्त किया है।

बताया गया कि जब्त सामानों मै दो मशीन है जो किसी एसआर ट्रेडिंग से खरीदा गयी है। एक लेथ मशीन , ड्रिल मशीन , 15 केवीए का आयशर कंपनी का डीजी जनरेटर और 31 अर्धनिर्मित माउजर के लोहे को तैयार बट के साथ, गोली लोड करने वाले लोहे का 10 पीस पिछला हिस्सा, छह पीस लोहे का टुकड़ा, 31 पीस लोहे की पट्टी सहित एक बाइक बरामद हुई है।

इसके अलावा 17 हजार नगद रुपये ,एक मोबाइल जब्त किया गया है।

 

घर में मिनी माउजर पिस्टल फैक्ट्री का संचालन

 

एसपी ने बताया कि दयसुद्दीन अपने घर में मिनी माउजर पिस्टल फैक्ट्री का संचालन करने के साथ सहयोगियों के सहयोग से तैयार पिस्टल बिहार, झारखंड और बंगाल में सप्लाई करता था।जिसकी किमत लाखो में है।

गिरफ्तार अपराधियो में दयासुद्दीन के साथ बिहार के मुंगेर के मोहम्मद इमरान, मोहम्मद सोनू, मोहम्मद शकील, मोहम्मद अफरोज और मुंगेर रामनगर थाना इलाके के सफियाबाद निवासी रूपेश शर्मा शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि मोहम्मद सोनू, मोहम्मद इमरान के खिलाफ बिहार के खुसरूपुर थाना में पहले से आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। मोहम्मद सोनू के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट का केस इसी थाने में दर्ज है। अफरोज के खिलाफ बांका में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...