AIIMS मदुरई में Faculty बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

AIIMS Recruitment: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, AIIMS मदुरई ने अनेक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

इस अधिसूचना के जरिए फैकल्टी के 94 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 18 जुलाई 2022 तक आवेदन किया जा सकता है।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

कुल 94 अधिसूचित पदों में प्रोफेसर के 20, एडिशनल प्रोफेसर के 17, एसोसिएट प्रोफेसर के 20 एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के 37 पद शामिल हैं।

शैक्षिक योग्यता

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता एवं कार्य अनुभव निर्धारित किए गए हैं। जिसकी विस्तृत डिटेल भर्ती के नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। नोटिफिकेशन (Notification) की डायरेक्ट लिंक नीचे साझा की जा रही है।

आवेदन प्रक्रिया

पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाना होगा। इसके बाद मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध जॉब सेक्शन (job section) पर क्लिक करना होगा। अब संबंधित भर्ती के नाम के आगे दिए गए अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक कर आवेदन पत्र जमा करना होगा।

Share This Article