Homeझारखंडमस्जिदों में अदा की गई अलविदा जुम्मे की नमाज, जानिए किस मस्जिद...

मस्जिदों में अदा की गई अलविदा जुम्मे की नमाज, जानिए किस मस्जिद में कितने बजे होगी EID की नमाज अदा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा: रमजान उल मुबारक (Ramadan-ul-Mubarak) महीने के अलविदा जुम्मे की नमाज (Friday Prayer) शहर के सभी चारों मस्जिदों में अदा की गयी।

इस दौरान सभी मस्जिद (Mosque) नमाजियों से खचाखच भरा रहा। नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों के बाहर भी व्यवस्था की गयी थी।

वहीं मस्जिद में जगह पाने के लिए सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।

कहां कितने बजे होगी ईद की नमाज अदा

जामा मस्जिद (JAMA Masjid) में मौलाना ताहा हुसैन, सदर बाजार मस्जिद में मौलाना मोहम्मद एहतेशाम, असरा मस्जिद में मौलाना साजिदुल कादरी और मदीना मस्जिद में हाफिज असद सादवानी ने जुम्मे की नमाज पढ़ाई।

इस अवसर पर सभी मस्जिदों में उलेमाओं ने अलविदा अलविदा माहे रमज़ान कह कर रमजान को नम आंखों से रूखसत किया।

उलेमाओं ने रोजा और नमाज के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दिए, अल्लाह और रसूल के बताए हुए रास्ते पर चलने को कहा।

सभी मस्जिदों में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की गई। शनिवार को ईदगाह (Idgah) समेत चार स्थानों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी।

मदीना मस्जिद में सुबह 6,45 बजे, ईदगाह में सुबह 7 बजे,असरा मस्जिद में सुबह 7,15 बजे और जामा मस्जिद में सुबह 8 बजे ईद की नमाज होगी।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...