Latest Newsझारखंडसरकार अपने वादों को पूरा करने में असफल: सुदेश महतो

सरकार अपने वादों को पूरा करने में असफल: सुदेश महतो

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: AJSU पार्टी ने रांची के मोरहाबादी (Morhabadi) के बापू वाटिका से समाहरणालय तक गुरुवार को न्याय मार्च निकाला।

पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो के नेतृत्व में निकाले गये न्याय मार्च में AJSU के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

AJSU ने DC राहुल कुमार सिन्हा (DC Rahul Kumar Sinha) को अपनी सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान सुदेश महतो (Sudesh Mahto) ने झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का कार्यकाल पूरा होने को है।

जनता अब इन चीजों से ऊब चुकी है..

लेकिन यह सरकार अपने वादों को पूरा करने में असफल रही है। आरोप लगाया कि सरकार ने अपने साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में झारखंडी भावना, उम्मीद और जनादेश के साथ विश्वासघात किया है।

जनता अब इन चीजों से ऊब चुकी है। महतो ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने युवा, किसान, मजदूर, गरीब, बुजुर्ग सभी को ठगने का काम किया है।

सरकार ने अपने कार्यकाल में न तो वैकेंसी निकाली। ना ही भर्ती परीक्षा ली गयी। पदों पर नियुक्तियां नहीं हुई। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया गया।

जबकि मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि सत्ता में आते ही पहले साल पांच लाख युवाओं को नौकरी देंगे।

महतो ने आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारी केवल अपनी जेब भरने का काम कर रहे हैं। चारों तरफ खनिज संपदा की लूट मची हुई है।

राज्य की छवि हो रही है लगातार खराब

मौके पर AJSU के प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि बड़े पैमाने पर संसाधनों की लूट और भ्रष्टाचार के कारण राज्य का विकास अवरुद्ध हो रहा है।

अराजकता की वजह से राज्य की छवि लगातार खराब हो रही है। AJSU पार्टी ने साढ़े तीन करोड़ जनता के हित में विचार मंथन कर जनादेश का हिसाब लेने के लिए राज्य भर में न्याय मार्च निकाला है।

ज्ञात हो कि AJSU पार्टी अप्रैल माह को सामाजिक न्याय महीना के रूप में मना रही है। इसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं।

उन्होंने बताया कि AJSU की सात सूत्री मांगों में खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति लागू करने, जातीय जनगणना एवं पिछड़ों को आबादी के अनुसार आरक्षण सुनिश्चित करने, पूर्व में जो जातियां अनुसूचित जनजाति की सूची में थे, उन्हें पुनः अनुसूचित जनजाति में शामिल करने, सरना धर्म कोड लागू करने, बेरोजगारों को रोजगार देने, झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने और झारखंड के संसाधनों की लूट बंद करना शामिल है।

सीमा सिंह ने कहा..

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने के साथ -साथ हर मोर्चा पर नाकाम रही है।

इस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं को ना तो आरक्षण मिला और ना ही किसी भी प्रकार की सुविधा दी गयी। सीमा सिंह ने कहा कि आगामी चुनाव में AJSU पार्टी इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बयानबाजी मामला, हाईकोर्ट में सुनवाई, FIR रद्द कराने की मांग

Ranchi : रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के खिलाफ कथित बयानबाजी...

शराब घोटाला मामला नवीन केडिया की जमानत पर फैसला सुरक्षित, एसीबी की जांच तेज

Ranchi : रांची में झारखंड हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया की...

शराब घोटाला मामला, एसीबी को विनय चौबे की रिमांड, पूछताछ से खुलेंगे राज

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाले और आय से अधिक संपत्ति मामले में...

जमशेदपुर में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, 24 इमारतें तोड़ने का आदेश बरकरार

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) क्षेत्र में अवैध निर्माण...

खबरें और भी हैं...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बयानबाजी मामला, हाईकोर्ट में सुनवाई, FIR रद्द कराने की मांग

Ranchi : रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के खिलाफ कथित बयानबाजी...

शराब घोटाला मामला नवीन केडिया की जमानत पर फैसला सुरक्षित, एसीबी की जांच तेज

Ranchi : रांची में झारखंड हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया की...

शराब घोटाला मामला, एसीबी को विनय चौबे की रिमांड, पूछताछ से खुलेंगे राज

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाले और आय से अधिक संपत्ति मामले में...