Homeझारखंडराज्यपाल ने पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय विधेयक को दी मंजूरी

राज्यपाल ने पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय विधेयक को दी मंजूरी

Published on

spot_img

रांची: राज्यपाल रमेश बैस (Governor Ramesh Bais) ने मंगलवार को झारखंड विधान सभा से पारित पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय विधेयक (Pandit Raghunath Murmu Tribal University Bill), 2022 पर स्वीकृति प्रदान कर दी।

पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय का मुख्यालय जमशेदपुर होगा और क्षेत्राधिकार सम्पूर्ण झारखंड में रहेगा। जनजातीय विवि (Tribal University) सभी वर्गों, जातियों और पंथों के लिए खुला रहेगा।

जरूरत के हिसाब से किसी भी जिले में रीजनल सेंटर (Regional Center) खोला जा सकेगा। विश्वविद्यालय में 10 संकाय में छात्र शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय का निर्माण जमशेदपुर के गालूडीह और घाटशिला के बीच करने की योजना है

विश्वविद्यालय के निर्माण का उद्देश्य जनजातीय भाषा (Tribal Language) और आदिवासी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा (Rich Cultural Tradition) को सहेजने, उन पर शोध करने तथा आदिवासी समाज के मेधावी विद्यार्थियों (Meritorious Students) को प्रोत्साहित करना है।

इस विश्वविद्यालय के खुलने से झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल (West Bengal) और ओडिशा (Odisha) के छात्रों को भी लाभ मिलेगा। इस विश्वविद्यालय का निर्माण जमशेदपुर के गालूडीह और घाटशिला के बीच करने की योजना है।

spot_img

Latest articles

रांची सिविल कोर्ट ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी पॉलूस तिर्की को ठहराया दोषी

Jharkhand News: Ranchi Civil Court ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, इस मामले में की CBI जांच की मांग

Jharkhand News: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand Devghar News: देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

साहिबगंज अवैध खनन केस : निमाई चंद्र ने PMLA कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

Jharkhand News: साहिबगंज में अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी...

खबरें और भी हैं...