Latest Newsअजब गज़बमहाराष्ट्र में 'दुल्हा' तय नहीं, लेकिन शादी की निकल गई तारीख

महाराष्ट्र में ‘दुल्हा’ तय नहीं, लेकिन शादी की निकल गई तारीख

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Chief Minister in Maharashtra: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री (Chief Minister in Maharashtra) कौन होगा, इस पर अभी तक सस्पेंस है, लेकिन मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख सामने आ गई है।

BJP सूत्रों के मुताबिक, 2 दिसंबर को भाजपा विधायकों की बैठक होगी, जिसमें विधायक अपने दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद 5 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे मुंबई के आजाद मैदान में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह (Oath Ceremony) होगा।

समारोह में PM मोदी सहित BJP के तमाम मुख्यमंत्रियों और अन्य दिग्गजों के जुटने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि किस दल को कौन सा मंत्रालय मिलेगा ये तो तीनों पार्टियों के नेता और आगे का फॉर्मूला भी तीनों दलों को तय करने वाले है।

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर महायुति में चल रही माथापच्ची के बीच एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना की पहली डिमांड सामने आई है।

शिंदे गुट ने गृह मंत्रालय की मांग की है। शिंदे सेना के नेता संजय शिरसाट का कहना है कि महाराष्ट्र की नई सरकार में शिवसेना को गृह विभाग मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गृह विभाग (आमतौर पर) उपमुख्यमंत्री के पास होता है।

वहीं महायुति CM पद को लेकर अभी तक फैसला नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि BJP हाईकमान जातीय समीकरण से लेकर NDA के सहयोगी दलों को भरोसे में लेकर निर्णय लेना चाहता है। इसकारण पिछले कुछ दिन से मुंबई से लेकर दिल्ली तक बैठकें चल रही हैं।

मंत्री पद बंटवारे का फॉर्मूला

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार में विभागों के बंटवारे में प्रत्येक सहयोगी दल की हिस्सेदारी तय करने के लिए छह विधायकों पर एक मंत्री पद के फॉर्मूले पर विचार हो रहा है।

इसके अनुसार, BJP के पास करीब 21 से 22 मंत्री पद, शिंदे गुट को 10 से 12 मंत्रालय और अजित पवार की NCP गुट को करीब 8 से 9 मंत्रालय मिल सकते है। महाराष्ट्र में मंत्री पद का कुल कोटा मुख्यमंत्री पद सहित 43 से अधिक नहीं होना चाहिए।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...