Homeझारखंडबारात से लौटते वक्त गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 की मौत,...

बारात से लौटते वक्त गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Published on

spot_img

Tragic Road Accident in Gumla: गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में कल बुधवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना (Road Accident) में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची Rims अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पवन साहू, रतन गोप और प्रवीण राम शामिल हैं। वहीं विश्वनाथ गोप और असीम गोप गंभीर रूप से घायल है।

बारात से लौटने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग रांची से बारात लेकर सिमडेगा गए थे और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। देर रात उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत (Death) हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसे का कारण कार का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।
इधर दर्दनाक हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...