Latest Newsझारखंडहटिया में ट्रेन से शराब बरामद, एक गिरफ्तार

हटिया में ट्रेन से शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

One arrested with Liquor in Hatia: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) हटिया (Hatiya) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत 22 शराब की बोतल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आरपीएफ से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार रांची मंडल के RPF मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार (Commissioner Pawan Kumar) के निर्देश पर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियान के क्रम में ऑपरेशन सतर्क के तहत यह कार्रवाई की गयी है।

RPF पोस्ट हटिया और आरपीएफ की फ्लाइंग टीम ने ट्रेन संख्या 18624 (Hatiya Islampur) की बोगी संख्या बी 5 में एक व्यक्ति को भारी भरकम तीन बैग के साथ संदेहास्पद अवस्था में देखा। इसके बाद उक्त व्यक्ति के बैग की जांच की गई। जांच करने पर विभिन्न कंपनियों की कुल 22 शराब की बोतलें बरामद की गईं।

बरामद शराब का बाजार मूल्य 17 हजार रुपये आंकी गई। पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना नाम बिहार के नालंदा निवासी राकेश कुमार बताया।

आरोपित ने बताया कि वह शराब ले जाकर बिहार में अधिक दामों में बेचता था। उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपित को आबकारी विभाग रांची (Excise Department Ranchi) को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया है।

spot_img

Latest articles

कांग्रेस की हरकत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि धूमिल हुई : अर्जुन मुंडा

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा...

विकास,पारदर्शिता और कार्यक्षमता को आधार बनाकर मतदान करना लोकतंत्र को मजबूत करेगा: संजय सर्राफ

रांची : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता सह समाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ ने...

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन! 6 हजार रिश्वत लेते रोजगार सेवक रंगे हाथ गिरफ्तार

पलामू : भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की पलामू इकाई ने छतरपुर प्रखंड में बड़ी...

पंडरा में टाइटन के शोरूम का सुदेश महतो ने किया उद्घाटन

रांची : पंडरा में टाइटन के शोरूम का उद्घाटन शुक्रवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश...

खबरें और भी हैं...