Homeझारखंडहजारीबाग में प्रेमिका ने युवक के घर जाकर खुद को लगाई आग,...

हजारीबाग में प्रेमिका ने युवक के घर जाकर खुद को लगाई आग, 8 सालों से है एकतरफा प्यार…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Girlfriend Set herself on Fire: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना (Katkamsandi Police Station) क्षेत्र के रोमी गांव में एकतरफा प्यार में सनकी प्रेमिका ने कल रविवार की शाम युवक के घर जाकर खुद को आग (Fire) लगा ली।

युवती पहले से शरीर पर केरोसिन डालकर शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमी के घर पहुंची थी। लेकिन जब युवक के परिवारवालों ने शादी से इनकार कर दिया तो फिर युवती ने खौफनाक कदम उठाया और खुद को आग के हवाले कर दिया।

जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कंबल डालकर आग बुझाने की कोशिश की और गंभीर रूप से झुलसी युवती को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Sheikh Bhikhari Medical College Hospital) ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

युवती को 8 सालों से है एकतरफा प्यार

इस संबंध में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार युवती पिछले आठ सालों से पड़ोस के युवक को पसंद करती थी और अपने घरवालों पर उससे शादी कराने का दबाव डालती रही थी। युवक पिछले तीन साल से दिल्ली में है और जानकारी के अनुसार, वह दिल्ली अंडर-19 क्रिकेट टीम का सदस्य है।

रविवार की सुबह भी युवती शादी का प्रस्ताव लेकर युवक के घर गई थी। उस समय गांव के मुखिया और स्थानीय लोगों ने उसे समझा-बुझाकर घर भेज दिया था। लेकिन शाम करीब 7 बजे, उसने फिर से केरोसिन तेल उड़ेलकर युवक के घर का रुख किया।

मामले में पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय (Ved Prakash Pandey) ने बताया कि मामला एकतरफा प्यार का है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती के बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...