HomeUncategorizedइन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए बैंगन, वरना बढ़ जाएगी...

इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए बैंगन, वरना बढ़ जाएगी परेशानी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Brinjal Side Effects : एक ओर जहां बैंगन (Brinjal) की सब्जी लोगों को बेहद पसंद होती है तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हें बैगन का नाम सुनते ही बुखार आ जाता है।

बैंगन एक ऐसी सब्जी है जो सालभर मिलती है। ठंड में इसे ज्यादा खाया जाता है। सर्दियों के मौसम में बैंगन बेहद ही Healthy बताया जाता है।

इससे Blood Sugar कंट्रोल हो सकता है वहीं दिल की बीमारियों में भी फायदेमंद माना जाता है।

लेकिन वहीं कुछ लोगों को बैंगन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इन लोगों के लिए बैंगन का सेवन बेहद ही हानिकारक हो सकता है (Side Effects of Brinjal)।

० स्किन एलर्जी

अगर किसी को शरीर में किसी तरह की एलर्जी है तो उन्हें बैंगन से बनी कोई भी चीज नहीं खानी चाहिए, वरना उनकी एलर्जी और भी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे लोगों को डॉक्टर बैंगन खाने से बचने की सलाह देते हैं।

० डिप्रेशन

ऐसे लोग जिन्हें डिप्रेशन की समस्या है, उन्हें भी बैंगन नहीं खाना चाहिए, क्योंकि डिप्रेशन में लगातार लोग दवाईयां काते हैं और ऐसे में बैंगन शरीर में पहुंचकर दवाओं के असर को कम कर सकता है।

० खून की कमी

अगर किसी के शरीर में खून की कमी है तो उन्हें गलती से भी बैंगन नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंगन शरीर में खून बनाने की प्रक्रिया को ही प्रभावित कर सकता है और कई तरह की समस्याएं बढ़ा सकता है।

० पेट की समस्या

बैंगन बादी होता है, इसका मतलब इसे खाने से गैस बन सकती है। ऐसे में अगर किसी को गैस या पेट की समस्या होती है तो उन्हें बैंगन से बनी किसी चीज से परहेज करना चाहिए, वरना परेशानी बढ़ सकीत है।

० बवासीर

पाइल्स यानी बवासीर बेहद खतरनाक बीमारी है। इसमें डॉक्टर बैंगन खाने से मना करते हैं। ऐसे लोगों अगर गलती से भी बैंगन खा लें तो उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।

० आंख की समस्या

आंखों में जलन, चुभन, एलर्जी और सूजन जैसी समस्याएं हैं तो बैंगन न खाएं, वरना दिक्कतें ज्यादा बढ़ सकती हैं। आंख में होने वाली इन समस्याओं के दौरान बैंगन खाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

० किडनी स्टोन

बैंगन में ऑक्सलेट होता है जो पेट में पथरी बना सकता है। ऐसे में अगर किसी को स्टोन की प्रॉब्लम है तो उन्हें बैंगन नहीं खाना चाहिए।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी केवल एक सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह जानकारी किसी भी Expert द्वारा नहीं दी गई है। इससे संबंधित कोई भी कदम उठाने से पूर्व अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...