Latest Newsझारखंडझारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण के आदेश के खिलाफ अपील मामले में हाई कोर्ट...

झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण के आदेश के खिलाफ अपील मामले में हाई कोर्ट में 6 अप्रैल को होगी सुनवाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र (Sanjay Kumar Mishra) की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यों की पीठ (Bench) में सोमवार को झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (JET) के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट की डबल बेंच (Double Bench) में अपील दायर हो सकती है या नहीं, इस विषय को लेकर दाखिल विभिन्न याचिका पर सुनवाई हुई।

पीठ ने मामले में विस्तृत सुनवाई करने के लिए छह अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। पीठ ने कहा कि उस दिन सभी पक्षों को सुना जाएगा। सभी पक्षों को अपना लिखित बहस एवं सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से संबंधित फैसले को भी प्रस्तुत करने को कहा गया है।

विद्या भारती चिन्मया विद्यालय की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई

याचिकाकर्ता की ओर से मामले में यह सवाल उठाया गया है कि JET के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में झारखंड शिक्षा अधिनियम (Jharkhand Education Act) की धारा 15 में एकल पीठ में अपील दायर करने का प्रावधान है।

क्या एकल पीठ के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील दायर हो सकती है या नहीं। इस मामले को लेकर विद्या भारती चिन्मया विद्यालय (Vidya Bharati Chinmaya School) , मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, उपेंद्र कुमार पांडे , कृष्ण कुमार झा की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...