Latest Newsझारखंडबायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई

बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची :रांची में राज्य के अस्पतालों और नर्सिंग होम से निकलने वाले बायो मेडिकल कचरे के सही निस्तारण को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को अहम सुनवाई हुई। यह जनहित याचिका झारखंड ह्यूमन राइट कन्फेडरेशन की ओर से दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि अस्पतालों, क्लीनिकों और नर्सिंग होम से निकलने वाला बायो मेडिकल वेस्ट पर्यावरण और लोगों की सेहत के लिए खतरा बन सकता है, इसलिए इसके प्रबंधन के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं।

कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनकर आदेश रखा सुरक्षित

इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने की। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता समावेश देव ने पक्ष रखा, जबकि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (SPCB) की ओर से अधिवक्ता ऋचा संचित ने अदालत में अपनी दलीलें पेश कीं। सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। अब आने वाले दिनों में इस मामले पर कोर्ट का फैसला सामने आएगा।

नियमों के पालन का दिया गया आश्वासन

सुनवाई के दौरान SPCB की ओर से अदालत को बताया गया कि झारखंड में क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट लागू है और सभी अस्पताल व नर्सिंग होम इसके तहत रजिस्टर्ड हैं। अस्पतालों को बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है और वे नियमों के अनुसार कचरे का निपटान कर रहे हैं। हालांकि, याचिकाकर्ता ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियमों को और सख्ती से लागू करने की मांग की है।

spot_img

Latest articles

857 करोड़ की लागत से निर्मित ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ का गृह मंत्री अमित शाह ने किया लोकार्पण

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें...

निलंबित आइएएस अधिकारी विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

रांची : निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे ने अपनी जमानत के लिए अब सुप्रीम...

बोकारो की वन भूमि मामले में झटका, हाईकोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की

बोकारो : बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा में वन भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत नीतीश कुमार ने जारी किए 2,500 करोड़

25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

खबरें और भी हैं...