Homeझारखंडझारखंड में गर्मी का कहर, कई जिलों में पारा 40 पार

झारखंड में गर्मी का कहर, कई जिलों में पारा 40 पार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Summer in Jharkhand: झारखंड में गर्मी (Summer) लगातार तेज होती जा रही है, और कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

शनिवार को डालटनगंज में सबसे अधिक 40.5°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर में 40.4°C और चाईबासा में 40°C का आंकड़ा पार हुआ। राजधानी रांची में भी तापमान बढ़ रहा है, जहां अधिकतम 35.3°C और न्यूनतम 23.1°C दर्ज किया गया।

ईद और सरहुल पर झुलसाएगी धूप, अप्रैल की शुरुआत भी रहेगी गर्म

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, 30 और 31 मार्च को राज्यभर में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। अप्रैल की शुरुआत भी गर्म रहने की संभावना है, 1 और 2 अप्रैल को तेज धूप पड़ेगी।

यानी ईद और सरहुल (Eid and Sarhul) के दौरान झारखंड में चिलचिलाती गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

हल्के बादलों की संभावना, लेकिन तापमान में नहीं होगी गिरावट

3 और 4 अप्रैल को आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

गर्मी से जूझ रहे ये जिले, जानिए कहां कितना तापमान

शनिवार को झारखंड के विभिन्न जिलों में रिकॉर्ड किया गया तापमान:

डालटनगंज: 40.5°C (अधिकतम)

जमशेदपुर: 40.4°C (अधिकतम)

चाईबासा: 40.0°C (अधिकतम)

बोकारो: 39.1°C (अधिकतम) | 21.4°C (न्यूनतम)

गढ़वा: 37.5°C (अधिकतम) | 18.0°C (न्यूनतम)

गोड्डा: 38.5°C (अधिकतम) | 19.9°C (न्यूनतम)

गुमला: 34.5°C (अधिकतम) | 15.2°C (न्यूनतम) (सबसे कम)

चतरा: 34.9°C (अधिकतम) | 16.8°C (न्यूनतम)

पिछले 24 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया।

गर्मी से बचाव के लिए मौसम विभाग की सलाह

-सीधे धूप में निकलने से बचें, खासकर दोपहर में।

-हल्के और ढीले कपड़े पहनें, शरीर को हाइड्रेट रखें।

-बाहर निकलते समय छाता या टोपी का इस्तेमाल करें।

-गर्मी के कारण स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...