Homeझारखंडहेमंत सोरेन ने किया बन रहे फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण

हेमंत सोरेन ने किया बन रहे फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Hemant Soren Did Surprise Inspection of the flyover: मुख्यमंत्री Hemant Soren ने मंगलवार को राजधानी रांची में मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर (Flyover Under Construction) का औचक निरीक्षण किया। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन एवं राज्य सरकार के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से फ्लाईओवर की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष ध्यान दें।

फ्लाईओवर निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व में भी राज्य सरकार के जरिये कांटाटोली से सिरमटोली चौक तक बने फ्लाईओवर परियोजना को निर्धारित समय सीमा से पहले ही राजधानी वासियों को समर्पित किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा जल्द से जल्द फ्लाईओवर परियोजना का शुभारम्भ हो

मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक तक बन रहे यह फ्लाईओवर भी निर्धारित समय सीमा से पहले ही रांची वासियों को समर्पित की जा सके। इस निमित्त राज्य सरकार के पदाधिकारी, इंजीनियर एवं फ्लाईओवर निर्माण में लगे श्रमिक पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने-अपने कार्य में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस फ्लाईओवर परियोजना का भी जल्द से जल्द शुभारम्भ हो, ताकि लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल सके।

उन्होंने कहा कि यह फ्लाईओवर चूंकि रेलवे क्रॉसिंग (Railway Crossing) के ऊपर से गुजर रहा है इसीलिए रेल गाड़ियों के आवागमन से संबंधित बिंदुओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ्लाईओवर का देश और राज्य में एक अलग पहचान होगा। यह फ्लाईओवर अपने आप में एक अनोखा फ्लाईओवर होगा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...