Homeझारखंडनिवेश और नई टेक्नोलॉजी से बनती हैं विकास की नई संभावनाएं: हेमंत...

निवेश और नई टेक्नोलॉजी से बनती हैं विकास की नई संभावनाएं: हेमंत सोरेन

Published on

spot_img

Bengal Global Summit 2025 : मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि जिस तेजी से आज तकनीक बदल रही हैं, उसमें एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए राज्यों के बीच बेहतर संबंध, समन्वय तथा भागीदारी होना अत्यंत जरूरी है। इस कड़ी में राज्यों में आयोजित होने वाले Global Business जैसे समिट की काफी निर्णायक भूमिका होती है।

इससे एक राज्य का अन्य राज्यों तथा देशों से बेहतर व्यापारिक रिश्ते बनते हैं। निवेश और नई Technology से विकास की नई संभावनाएं बनती है।

बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 में आए उद्यमियों को सीएम ने किया झारखंड आमंत्रित

मुख्यमंत्री बुधवार को बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर, New Town, Kolkata, West Bengal में आज से शुरू हो रहे दो दिवसीय Bengal Global Summit 2025 के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे इस समिट में देश-विदेश के कई गणमान्य, उद्यमी एवं निवेशक भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री साेरेन ने कहा कि इस समिट में मुझे देश-विदेश से आये मेहमानों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों से मिलने का मौका मिल रहा है। इससे यह जानने-समझने का अवसर मिलेगा कि निवेशकों के सहयोग से Jharkhand के समग्र विकास की दिशा में कैसे आगे बढ़ सकते हैं।

मैं इसी आशा और उम्मीद से बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 में आए उद्यमियों तथा निवेशकों को झारखंड आमंत्रित करता हूं। आप निवेश करें, ताकि विकास के मामले में झारखंड राज्य भी तेजी से आगे बढ़े।

झारखंड में देश का लगभग 40 प्रतिशत खनिज संसाधन

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का एक ऐसा राज्य है, जहां देश का लगभग 40 प्रतिशत खनिज संसाधन पाया जाता है। कई खनिज एवं उद्योगों के लिए जरूरी Raw Materials का झारखंड सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था में यह राज्य अहम भूमिका निभाता रहा है।

उन्हाेंने कहा कि यहां कई खनिज आधारित उद्योग लंबे समय से स्थापित हैं। कई औद्योगिक घरानों ने यहां निवेश किया है। लेकिन, वर्तमान परिवेश में इस राज्य को और आगे ले जाने की जरूरत है। इसके लिए यहां नए-नए उद्योग लगाने की नए सिरे से पहल कर रहे हैं।

बन सकता है झारखंड निवेशकों की पहली पसंद

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खनिज आधारित उद्योगों के साथ-साथ कला-संस्कृति एवं पर्यटन जैसे अनेकों क्षेत्र में विकास और निवेश की अपार संभावनाएं हैं। झारखंड देश का सबसे ज्यादा तसर उत्पादक राज्य है, ऐसे में Textile क्षेत्र में भी यह राज्य आगे बढ़ सकता है।

कला-संस्कृति के मामले में झारखंड की गिनती समृद्ध राज्यों में होती है। यहां के Natural Beauty को देखते हुए पर्यटन के क्षेत्र में भी झारखंड निवेशकों की पहली पसंद बन सकता है। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि आप झारखंड आएं, सरकार आपको पूरा सहयोग करेगी।

झारखंड और बंगाल एक-दूसरे से काफी करीब

मुख्यमंत्री ने कहा कि Jharkhand और West Bengal एक-दूसरे से काफी करीब हैं। इन दोनों ही राज्यों में चल रही कई गतिविधियां एक जैसी ही है। ऐसे में यह बताना मुश्किल है कि कौन गतिविधि झारखंड और कौन बंगाल की हैं। दोनों ही राज्य कई मामलों में एक जैसी गतिविधियों के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इस तरह की पहल से दोनों ही राज्यों के समग्र विकास का नया रास्ता खुल रहा है।

spot_img

Latest articles

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

लालू प्रसाद, बेक जूलियस और सुधीर भट्टाचार्य की सजा बढ़ाने की CBI याचिका झारखंड हाईकोर्ट में मंजूर

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के देवघर ट्रेजरी से 89 लाख...

खबरें और भी हैं...

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...