Homeझारखंडदिल्ली स्थित CM आवास से जब्त BMW कार का कलर क्या हेमंत...

दिल्ली स्थित CM आवास से जब्त BMW कार का कलर क्या हेमंत ने किया था पसंद?

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Hemat Soren BMW!: जमीन घोटाला (Land Scam) मामले में अचानक एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की टीम ने 29 जनवरी को दिल्ली स्थित झारखंड के मुख्यमंत्री आवास (Chief Minister’s Residence) पर छापेमारी की थी।

ऐसी चर्चा की जा रही है कि वहां से जब्त BMW कार का कलर क्या हेमंत सोरेन ने खुद पसंद किया था। ED को इससे संबंधित सबूत मिलने की बात कही जा रही है। कार के सिलसिले में धीरज साहू और भगवान दास होल्डिंग कंपनी के मालिक प्रेमनाथ अग्रवाल से पूछताछ हो चुकी है।

ED ने दिल्ली में शांति निकेतन स्थित मुख्यमंत्री आवास से BMW EX-7 कार (HR26BM2836) जब्त की थी।

15 जनवरी 2021 को खरीदी गई BMW, मिले सबूत

यह कार हरियाणा स्थित Bird Automotive नामक एजेंसी से खरीदी गई थी। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ED को सबूत मिले हैं कि 15 जनवरी 2021 को खरीदी गई इस कार का रंग पसंद करने हेमंत सोरेन खुद बर्ड ऑटोमोटिन (Bird Automaton) गए थे। तब वह झारखंड के मुख्यमंत्री थे।

वहां के कर्मचारियों ने Hemant Soren के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थी। ED ने संबंधित तस्वीरें भी हासिल कर ली हैं।

ED के हाथ लगी तस्वीरें

यह कार कोलकाता की शेल कंपनी भगवान दास होल्डिंग के नाम पर खरीदी गई थी। भगवान दास के ठिकानों पर ED की छापेमारी के दौरान प्रेम नाथ अग्रवाल ने Noida के एक फ्लैट को अपना कार्यालय बताया था।

ED ने उस Flat में छापा मारा था। जांच में जानकारी मिली कि वह फ्लैट सांसद धीरज साहू का है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...