Homeविदेशकनाडा में हिंदू मंदिर पर हमला, तोड़फोड़ कर लिखे भारत विरोधी नारे

कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमला, तोड़फोड़ कर लिखे भारत विरोधी नारे

Published on

spot_img

ओट्टावा: कनाडा में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया जाना नहीं रुक रहा है।

इस बार विंडसर के एक हिंदू मंदिर पर हमला कर वहां तोड़फोड़ की गयी।

नकाबपोश हमलावरों ने मंदिर (Temple) की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे।

जानकारी के अनुसार विंडसर के श्री स्वामी नारायण मंदिर में यह हमला हुआ है। मंदिर में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त (Damaged) किया गया है।

साथ ही मंदिर की दीवारों पर भारत और प्रधानमंत्री (PM) नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखे गए हैं।

यह घटना खालिस्तान समर्थकों (Supporters) की ओर से अंजाम दी गयी मानी जा रही है क्योंकि मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारों के साथ खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई

मंदिर प्रबंधन ने विंडसर में श्री स्वामीनारायण मंदिर को निशाना बनाने पर हैरानी व्यक्त की है। प्रबंधन (Management) की ओर से जानकारी दी गयी कि मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारों को देखकर हैरानी हुई।

तत्काल कार्रवाई (Immediate Action) के लिए घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

विंडसर पुलिस ने हमले के CCTV फुटेज का वीडियो (Video) जारी किया है। पुलिस के मुताबिक स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे से सुबह 1 बजे तक विडंसर के नार्थवे एवेन्यू में 1700 ब्लॉक स्थित हिंदू मंदिर में कुछ हमलावर पहुंचे।

आधी रात 12 बजे के आसपास CCTV के वीडियो फुटेज में दो हमलावर दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक मंदिर की दीवार पर तोड़फोड़ कर रहा है और दूसरा नजर बनाए हुए है। घटना के समय एक संदिग्ध काला पैंट, काला स्वेटर पहने था और उसकी पैंट में सफेद लोगो दिख रहा है।

हमलावरों ने मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे।

पुलिस दोनों संदिग्ध (Suspicious) हमलावरों की तलाश कर रही है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...