Latest Newsझारखंडडोरंडा में हिट एंड रन से हड़कंप, बोनट पर लटकाकर कार दौड़ाने...

डोरंडा में हिट एंड रन से हड़कंप, बोनट पर लटकाकर कार दौड़ाने का वीडियो वायरल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज हिट एंड रन की घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार, एक लग्जरी मर्सिडीज कार ने पहले एक महिला को टक्कर मार दी। जब आसपास मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो मामला और बिगड़ गया। विरोध कर रहे एक युवक को भी कार से टक्कर लग गई।

महिला को टक्कर, विरोध पर बढ़ा विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बहस तेज हो गई। इसी दौरान युवक कार के बोनट पर चढ़ गया। आरोप है कि चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय कुछ दूरी तक उसे बोनट पर लटकाए हुए ही कार दौड़ाई। यह खौफनाक दृश्य वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बोनट पर युवक, वीडियो ने बढ़ाई सनसनी

कार चालक की पहचान मनोज टंडन के रूप में हुई है, जो पेशे से झारखंड हाईकोर्ट के वकील बताए जाते हैं। घटना के बाद शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात सामने आई थी, लेकिन देर रात डोरंडा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। पीड़ित पक्ष ने मनोज टंडन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

वहीं मनोज टंडन की ओर से भी काउंटर एफआईआर दर्ज कराई गई है। हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो को जांच का हिस्सा बनाया गया है।
जांच में जुटी पुलिस, आगे होगी कार्रवाई

spot_img

Latest articles

रिम्स में अव्यवस्था और अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, एसीबी जांच जारी रखने का निर्देश

रांची : रांची स्थित रिम्स में मरीजों के बेहतर इलाज और बुनियादी सुविधाओं को...

बीआईटी इलाके में गोलीबारी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, राहुल सिंह गिरोह से जुड़े होने का दावा

रांची : रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीआईटी इलाके में हाल...

यूनिटेक के सीईओ अशोक कुमार यादव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने कंपनी के मुख्य...

बजट सत्र के पहले दिन स्पीकर रवींद्रनाथ महतो से मिले सीएम हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...

खबरें और भी हैं...

रिम्स में अव्यवस्था और अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, एसीबी जांच जारी रखने का निर्देश

रांची : रांची स्थित रिम्स में मरीजों के बेहतर इलाज और बुनियादी सुविधाओं को...

यूनिटेक के सीईओ अशोक कुमार यादव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने कंपनी के मुख्य...