अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत

0
14
Dead body of a young man missing for three days was found hanging from a tree in Palamu
Advertisement

बोकारो: CCL कथारा (CCL Kathara) क्षेत्र में जारंगडीह के गंगोत्री कॉलोनी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुरुवार की अहले सुबह एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई।

मृतक जवान की पहचान गिरिडीह जिले (Giridih District) के बिरनी निवासी 50 वर्षीय विनय राय के रूप में हुई है।

विनय राय CCL संचालित कौशल विकास में तैनात था। गुरुवार की अहले सुबह वह रात्रि ड्यूटी (Night Duty) पूरा कर कथारा स्थित अपने बैरक लौट रहा था।

इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ठोकर मारने के बाद वाहन घटनास्थल से फरार हो गया।

जवान के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग

दुर्घटना के कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे एक अन्य होमगार्ड जवान (Home Guard Jawan) ने सड़क किनारे पड़ा विनय राय को देखा।

जिसके बाद उन्होंने तुरंत यह सूचना मृतक के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी रीना देवी, पुत्र राहुल राय समेत परिवार के अन्य सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे।

होमगार्ड के जवान और CCL में कार्यरत यूनियन के नेताओं ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।