HomeUncategorizedजिम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव,...

जिम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव, राहुल गांधी ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rahul Gandhi On CM Mohan Yadav: सेना के फायरिंग रेंज में दो ट्रेनी अफसरों से लूट और उनकी महिला मित्र से रेप के मामले (Rape) में कार्रवाई हो रही है। साथ ही राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

मामले में 6 आरोपियों की पहचान हो चुकी है। वे आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने कुछ को हिरासत में भी लिया है। वहीं, अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोहन सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने भाजपा शासित राज्य से सवाल किया है कि जिम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है।

उन्होंने कहा कि इस घटना से साफ होता हैं कि भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है। महिलाओं के खिलाफ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक। अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है। इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है।

समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा: राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा है। इस पर सरकार गंभीरता से विचार करें। देश की आधी आबादी की रक्षा की जिम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे!

गौरतलब है कि मंगलवार रात सेना के दो ट्रेनी अफसर अपनी महिला मित्रों के साथ नाइट ड्राइव पर थे। जामगेट की खूबसूरत वादियों में जाकर दोनों बैठे थे, तभी कुछ लोग वहां आ गए।

उन लोगों ने उनके साथ लूटपाट की। इसके बाद एक अधिकारी और एक महिला को लेकर अपने साथ चले गए। साथ ही कहा कि 10 लाख रुपए लेकर आओ। पुलिस के मुताबिक सभी आसपास के गांवों के हैं। आर्मी के ट्रेनी अफसरों को आशंका है कि उसके महिला मित्र के साथ आरोपियों ने गलत किया है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...