HomeझारखंडPLFI के एरिया कमांडर पुनई उरांव एनकाउंटर मामले में मानवाधिकार आयोग ने...

PLFI के एरिया कमांडर पुनई उरांव एनकाउंटर मामले में मानवाधिकार आयोग ने DGP, DC और SSP को भेजा समन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: PLFI के एरिया कमांडर (Area Commander) पुनई उरांव के एनकाउंटर (Encounter) को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) ने झारखंड (Jharkhand) के DGP, रांची DC और SSP को समन भेजा है। आयोग ने इन्हें 15 दिसंबर तक का समय दिया है और इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है।

पुनई उरांव के परिजनों ने एनकाउंटर पर सवाल खड़े किये थे

पुनई उरांव के परिजनों ने एनकाउंटर (Encounter) पर सवाल खड़े किये थे। इस मामले को लेकर लंबे समय तक जांच चली थी। डेढ़ साल तक चली जांच के बाद CID ने माना था कि यह पुलिस मुठभेड़ (Police Encounter) फर्जी नहीं था।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष यह मामला अब भी लंबित है। इस मामले पर अब राष्ट्रीय मानवाधिकार (National Human Rights) ने अपनी जांच आगे बढ़ाने के लिए रिपोर्ट मांगी है।

मुठभेड़ में 22 दिसंबर, 2020 को उग्रवादी पुनई उरांव को मार गिराया था

रांची (Ranchi) के नगड़ी थाना क्षेत्र के चेटे जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ में 22 दिसंबर, 2020 को उग्रवादी पुनई उरांव (Punai Oraon) को मार गिराया था।

पुनई उरांव पर कई संगीन मामले दर्ज थे, सरकार ने इस नक्सली (Naxalite) पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसके खिलाफ रांची (Ranchi), खूंटी (Khunti) और गुमला (Gumla) जिले के विभिन्न थानों में 14 आपराधिक मामले दर्ज थे।

दोनों ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई

बताया जाता है कि पुलिस (Police) को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची-खूंटी बॉर्डर (Ranchi Khunti Border) के लोधमा से सटे जंगली इलाके में पुनई का दस्ता कैंप (Camp) कर रहा है।

सूचना पर SSP ने नगड़ी थाने की टीम, QRT और स्पेशल टीम को लगाया। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में गठित रांची पुलिस की टीम लोधमा के लिए निकली। टीम चेटे गांव के सिंहपुर के पास जैसे ही पहुंची, उग्रवादियों ने फायरिंग (Firing) शुरू कर दी।

पुलिस ने उग्रवादियों को सरेंडर (Surrender) करने के लिए कहा लेकिन उग्रवादी ताबड़तोड़ फायरिंग करते रहे। पुलिस की टीम ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दोनों ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। इस फायरिंग में पुनई उरांव को ढेर कर दिया गया था।

spot_img

Latest articles

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर सख्त हुआ रांची नगर निगम

Ranchi Municipal Corporation Becomes Strict on legal Occupation: रांची नगर निगम अब सरकारी और...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर का किया निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं पर दिया जोर

CM Hemant Soren inspected Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने शनिवार को...

लातेहार से झामुमो को मिला बड़ा जनसमर्थन, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

JMM receives massive Support From Latehar : रांची के हरमू स्थित JMM के केंद्रीय...

खबरें और भी हैं...

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर सख्त हुआ रांची नगर निगम

Ranchi Municipal Corporation Becomes Strict on legal Occupation: रांची नगर निगम अब सरकारी और...