HomeUncategorizedपति ने दूसरी शादी करने का बनाया मन, पत्नी ने सोते हुए...

पति ने दूसरी शादी करने का बनाया मन, पत्नी ने सोते हुए पति के प्राइवेट पार्ट पर मारी ब्लेड

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बाड़मेर: जिले के धोरीमन्ना भलीसर गांव में दूसरी शादी करने की चाहत में एक विवाहिता ने सोते हुए पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड (Private Part Attack) मार दी।

अचानक हमले से पति जाग गया और दर्द के मारे जोर-जोर से चिल्लाने लगा। पति का प्राइवेट पार्ट (Private Part) काटने की कोशिश का यह मामला एक अक्टूबर का है।

पीड़ित पति ने अब पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इससे पहले मामले को सुलझाने के लिए करीब एक महीने तक दोनों पक्षों में सामाजिक स्तर (Social Status) पर पंचायत चलती रही।

रात में सोने के दौरान पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया

शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़ित युवक का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट (Medical Report) के अनुसार फिलहाल उसका घाव भर चुका है। पुलिस उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस काे एसपी के जरिए युवक की रिपोर्ट मिली थी। उसमें बताया गया कि भलीसर निवासी गोमाराम पुत्र अन्नाराम (21) की शादी छह माह पहले कानू देवी (19) से हुई थी।

वह सनावड़ा बाड़मेर (Sanawada Barmer) की रहने वाली है। गोमाराम किसान है। घटना की रात को खेत में बनी ढाणी में सो रहा था। पत्नी भी साथ थी। वह फोन पर बहन और बहनोई से बात कर रही थी।

इसको लेकर दोनों में बहस हो गई। थोड़ी देर बाद पति सो गया। इसके बाद रात में सोने के दौरान उसकी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड (Blade) से हमला कर दिया।

गोमाराम दर्द से चीख उठा। परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। किसी तरह से उसे संभाला, अगले दिन सुबह उसे निजी अस्पताल लेकर गए।

उसका इलाज कराया। गनीमत रही कि कट ज्यादा गहरा नहीं लगा था। इसके बाद करीब एक माह तक सामाजिक स्तर पर दोनों परिवारों में पंच-पंचायती भी चली।

इस दौरान घर में रिश्तेदार की मौत (Death) भी हो गई थी। परिवार उसमें लग गया था। आखिरकार अब मामला थाने तक पहुंच गया।

गोगाराम और उसकी बहन की शादी आटे-साटे में हुई थी

SP को पेश की गई रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि हमले के बाद पत्नी से पूछा कि तूने ऐसा क्यों किया? इस पर उसने बताया कि बहन-बहनोई ने उससे कहा था कि तू पति का प्राइवेट पार्ट काट दे। तब वो नामर्द हो जाएगा।

फिर तेरा उससे तलाक हो जाएगा। फिर तेरी शादी, तेरी पसंद के लड़के से हो जाएगी। दूसरी तरफ, पीड़ित की पत्नी ने घटना के पांच दिन बाद 6 अक्टूबर को पति और ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला (Dowry harassment and assault case) दर्ज करा दिया था।

फिर वह घर छोड़कर मायके चली गई। धोरीमन्ना शिवम हॉस्पिटल के डॉ. बुधाराम विश्नोई के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति आया था।

उस समय उसने बताया था कि कुछ नुकीली चीज लग गई है। प्राइवेट पार्ट्स में ज्यादा चोट नहीं थी। इलाज करके कुछ ही घंटों में उसे घर भेज दिया था।

गोगाराम और उसकी बहन की शादी आटे-साटे में हुई थी। बहन पुष्पा की शादी गोमाराम की पत्नी कानूदेवी के भाई लाखाराम के साथ हुई थी। पीड़ित व पीड़ित की बहन का ससुराल गांव के सनावड़ा में है।

15 नवंबर को गोगाराम की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया

पुलिस ने बताया कि घटना वाली रात बहन जेठी और उसके पति हुकमाराम का कॉल आया था। पीड़ित युवक ने बताया कि एक अक्टूबर की घटना के बाद पत्नी ने महिला थाने में उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। जब पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया तो उसे इसके बारे में पता चला।

पुलिस ने जब पूछताछ की तो गोगाराम ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। बात परिवार तक पहुंची तो सामाजिक स्तर पर पंचायती बुलाई गई।

एक महीने तक दोनों परिवारों के बीच सुलह की बात चली। लेकिन, जब कोई निस्तारण नहीं हुआ तो पीड़ित एक नवंबर को Sp Office पहुंचा और शिकायत दी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने 15 नवंबर को गोगाराम की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...