Latest Newsझारखंडधनबाद में ट्रक ने बाइक पर सवार बेटा-बेटी के साथ पिता को...

धनबाद में ट्रक ने बाइक पर सवार बेटा-बेटी के साथ पिता को रौंदा, घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: बाइक से झरिया से धनबाद जा रहे पिता, पुत्र और पुत्री ट्रक (Road Accident) की चपेट में आकर घायल (Injured) हो गए।

इस दुर्घटना में पुत्र और पुत्री की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायल का नाम राकेश पासवान उर्फ राजेश है। वह झरिया बनियाहिर कोल बोर्ड निवासी हैं। वह भाजपा के नेता भी हैं।

जानकारी अनुसार राकेश पासवान उर्फ राजेश सुबह बाइक से पुत्री अश्वनी कुमारी एवं पुत्र अंगद पासवान को लेकर Dhanbad की ओर जा रहे थे।

इस बीच भगतडीह ऐना इस्लामपुर के समीप सीमेंट लदा ट्रक संख्या JAH 10 AC – 3195 की चपेट में आ गये। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

डेढ़ घंटे तक स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर यातायात बाधित रखा

पुत्र और पुत्री की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को धनबाद के एक Hospital में भर्ती कराया। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

घटना की सूचना पाकर झरिया पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रक व बाइक (Trucks And Bikes) को जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों ने नो Entry में भारी वाहन के प्रवेश पर पुलिस के समक्ष जमकर नारेबाजी की।

लोगों का आरोप था कि पुलिस की जानकारी में भागा रेलवे यार्ड (Railway Yard) से सीमेंट आयरन चिप्स सहित अन्य सामान की ट्रांसपोर्टिंग ट्रक (Transporting Truck) के माध्यम से नो Entry में की जाती है, जिसके कारण आए दिन सड़क हादसा होता है।

काफी मान मनोबल के बाद आक्रोशित लोगों को Police ने शांत किया। करीब डेढ़ घंटे तक स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर यातायात बाधित रखा।

spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले राज्यसभा सांसद धीरज साहू

रांची : राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया एकात्म मानववाद का मंत्र : आदित्य साहू

रांची : प्रदेश भाजपा ने बुधवार को सभी जिलों में मां भारती के सपूत,पार्टी...

महाशिवरात्रि पर्व पर अन्नपूर्णा महाप्रसाद और स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित

रांची : श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से संचालित श्री राधा-...

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खबरें और भी हैं...