Homeझारखंडधनबाद में कुमारधुबी और मुगमा स्टेशन के बीच नवनिर्मित ओवर ब्रिज का...

धनबाद में कुमारधुबी और मुगमा स्टेशन के बीच नवनिर्मित ओवर ब्रिज का उद्घाटन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: राज्य के परिवहन मंत्री (Transport Minister) चंपई सोरेन, धनबाद सांसद पशुपतिनाथ (Dhanbad MP Pashupatinath) सिंह और निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने शनिवार को कुमारधुबी और मुगमा स्टेशन के बीच नवनिर्मित 826.5 मीटर लंबे रोड ओवर ब्रिज (ROB) का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार (State Government) के संयुक्त प्रयास से निर्मित ब्रिज आज जनता को समर्पित है। यह ब्रिज इस क्षेत्र के विकास के लिए State Government की बड़ी सौगात है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने यहां आए दिन लगने वाले जाम को देखा है।

नए ब्रिज से आम लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

ओवर ब्रिज बनने से समस्या का निदान

सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि रोड ओवर ब्रिज (Over Bridge) बनने से बहुत बड़ी समस्या का निदान हुआ है। इससे पहले आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक (Railway Manager) परमानन्द शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही ROB की मांग पूरी हो गई है।

ROB Ministry of Railways और राज्य सरकार ने 50:50 लागत की हिस्सेदारी के आधार पर बनाया है।

इसके निर्माण की कुल लागत लगभग 37.81 करोड़ रुपये है।

इसमें झारखंड सरकार ने 23.59 करोड़ की राशि का वहन किया है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...