HomeUncategorizedसारदा चिट फंड मामले में ED ने दाखिल की तीसरी अनुपूरक चार्जशीट,...

सारदा चिट फंड मामले में ED ने दाखिल की तीसरी अनुपूरक चार्जशीट, पी. चिदंबरम की पत्नी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

ED filed third supplementary chargesheet kolkata: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के सारदा चिटफंड मामले में तीसरी अनुपूरक चार्जशीट दाखिल की है।

इसमें नलिनी चिदंबरम का नाम शामिल किया गया है। नलिनी चिदंबरम कांग्रेस राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की पत्नी हैं।

हालांकि, विशेष अदालत ने अभी तक चार्जशीट को स्वीकार नहीं किया है और नलिनी चिदंबरम के नाम को शामिल करने के संबंध में कुछ तकनीकी सवाल उठाए हैं।

अदालत ने कहा कि मामले में संज्ञान केवल तभी लिया जाएगा जब केंद्रीय Agency इस संबंध में और अधिक प्रमाणिक दस्तावेज प्रस्तुत करेगी।

चार्जशीट में क्या है?

सूत्रों के अनुसार, ED के वकील ने शुक्रवार दोपहर को कोलकाता में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की विशेष अदालत में 1 हजार 100 पन्नों का संकलित दस्तावेज प्रस्तुत किया, जिसमें 65 पन्नों की मुख्य चार्जशीट शामिल थी।

केंद्रीय Agency का दावा है कि नलिनी चिदंबरम ने सारदा ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुदीप्त सेन से 1.5 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे।

ED ने यह भी दावा किया है कि नलिनी चिदंबरम ने कहा कि उन्होंने यह राशि कर सलाहकार के रूप में कानूनी परामर्श शुल्क के रूप में प्राप्त की थी, लेकिन वे इसके समर्थन में कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सकीं।

चार्जशीट प्रस्तुत किए जाने के बाद, विशेष अदालत के न्यायाधीश ने नलिनी चिदंबरम का नाम शामिल करने पर कुछ तकनीकी सवाल उठाए।

न्यायाधीश ने पूछा कि किसी कर सलाहकार को यदि वह एक पेशेवर के रूप में किसी ग्राहक से परामर्श शुल्क स्वीकार करता है, तो उसे भ्रष्टाचार के आरोपों में कैसे शामिल किया जा सकता है।

न्यायाधीश ने यह भी सवाल उठाया कि क्या किसी आरोपित के लिए वकालत करने वाला कोई वकील अपराध में साझेदार माना जा सकता है।

अंत में, न्यायाधीश ने कहा कि वह मामले में संज्ञान तभी लेंगे जब केंद्रीय एजेंसी मामले में और अधिक प्रमाण प्रस्तुत करेगी जो अदालत की संतुष्टि के लिए पर्याप्त हों।

spot_img

Latest articles

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

खबरें और भी हैं...