HomeUncategorizedगर्मी की लहर से भी ज्यादा क्रूर होगी महंगाई की लहर

गर्मी की लहर से भी ज्यादा क्रूर होगी महंगाई की लहर

Published on

spot_img

नई दिल्ली : कांग्रेस ने शुक्रवार को एलपीजी, पेट्रोल और डीजल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ नींबू की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र पर हमला बोला और कहा कि इस गर्मी में महंगाई की लहर लू से आगे निकल जाएगी।

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, नींबू की कीमतें 300 रुपये पार कर गई हैं और हरी मिर्च की कीमतें अब फ्यूल से अधिक हो गई हैं !!

उन्होंने आगे कहा, भाजपा सरकार के कारण इस बार गर्मी की लहर से भी ज्यादा क्रूर महंगाई की लहर होगी।

भारत में एलपीजी की कीमत दुनिया में सबसे ज्यादा होने की खबरों के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि मोदी सरकार के दावे बेनकाब हो रहे हैं।

भाजपा के नारे अच्छे दिन, सबका साथ-सबका विकास

शेरगिल ने ट्वीट किया, भाजपा के नारे अच्छे दिन, सबका साथ-सबका विकास, देश नहीं झुकने दूंगा की कीमत देश को चुकानी पड़ रही है !!

भाईयों बहनों देखो बीजेपी का कमाल-सरकार मालामाल-जनता कंगाल !!

कांग्रेस केंद्र के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों, उर्वरकों और आवश्यक दवाओं की कीमतों में लगातार वृद्धि को लेकर पार्टी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

मोदी सरकार द्वारा आम लोगों के लगातार शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए राजभवनों और राज्य सचिवालयों के सामने सभी राज्यों में महंगाई मुक्त भारत मार्च निकाला गया।

पार्टी ने कहा है कि सरकार उच्च उत्पाद शुल्क के माध्यम से लगभग 26 लाख करोड़ रुपये की कमाई से संतुष्ट नहीं है। अब वह हाल ही में करों की वृद्धि लोगों पर अतिरिक्त 1.56 लाख करोड़ रुपये का बोझ डालने जा रही है।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...