विदेश

जेफ बेजोस के साथ अंतरिक्ष की सैर पर जायेंगी 82 साल की महिला वैली फंक

वॉशिंगटन: अमेरिका की रहने वाली वैली फंक ने जो सपना 60 साल पहले देखा था, वहां अब साकार होने जा रहा है। 82 साल की उम्र में अरबपति जेफ बेजोस के साथ अंतरिक्ष की सैर करने जाएंगी।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने 1961 में महिला होने की वजह ने स्पेस में जाने की परमिशन नहीं दी थी। वैली फंक ने स्पेस पर जाने के लिए 28 मिलियन डॉलर (करीब 208 करोड़ रुपये) का भुगतान किया है।

अरबपति जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस महीने पहली अंतरिक्ष यात्रा में 82 साल की वैली फंक भी साथ होंगी।

ब्लू ओरिजिन महीने अपने साथ इंसानों को लेकर अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले हैं। 20 जुलाई को जेफ बेजोस, उनके भाई और एक अन्य शख्स अंतरिक्ष के लिए रवाना होने वाले है। उन्हीं के साथ वैली फंक भी होंगी।

जेफ बेजोस ने वैली फंक को साथ ले जाने की घोषणा करने के साथ एक वीडियो शेयर किया।

वीडियों में फंक कहती दिख रही हैं, मैं आपसे आगे निकलकर दौड़ सकती हूं। बता दें कि ब्लू ओरिजिनका यान अंतरिक्ष में करीब 11 मिनट की उड़ान भरेगा।

पृथ्वी की सतह से 100 किलोमीटर की दूरी के बाद काल्पनिक सीमा तक पहुंचने के बाद कैप्सूल बूस्टर से अलग होकर फिर से वायुमंडल में प्रवेश करेगा। इसके बाद में पैराशूट की मदद से वह धरती पर लौट आएगा।

1961 में नासा ने र्मकुरी 13 नाम से कार्यक्रम तैयार किया था। वैली फंक भी र्मकुरी 13 शामिल थीं।अंतरिक्ष में जाने के लिए उन्हें खास ट्रेनिंग भी दी गई।

वह टीम की पहली महिला और सबसे युवा सदस्य थीं। मगर 1960-61 में सिर्फ महिला होने की वजह से उन्हें प्रोग्राम से हटा दिया गया।

20 जुलाई को जब वह जेफ बेजोस के न्यू शेपर्ड लांच में बैठकर स्पेस के लिए रवाना होंगी, वह इतिहास रच देंगी। अंतरिक्ष जाने वाली वह सबसे बुजुर्ग शख्स होंगी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker